फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP NEET UG 2025: यूपी नीट यूजी काउंसलिंग में सीट छोड़ने का एक और मौका, 12 अक्तूबर तक कर सकते हैं रेजिग्नेशन

Fri, 10 Oct 2025 05:56 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

UP NEET UG 2025: यूपी नीट यूजी काउंसलिंग में सीट छोड़ने की अंतिम तारीख बढ़ाकर 12 अक्तूबर दोपहर 2 बजे कर दी गई है। पहले और दूसरे राउंड में एडमिशन लेने वाले उम्मीदवार तय समय में रेजिग्नेशन कर सकते हैं। तीसरे राउंड की काउंसलिंग शुरू हो चुकी है, रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 13 अक्तूबर है।
 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UP NEET UG Counselling 2025: उत्तर प्रदेश के डायरेक्टरेट जनरल ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड ट्रेनिंग (DGME) ने यूपी नीट यूजी काउंसलिंग में सीट छोड़ने (Seat Resignation) की आखिरी तारीख बढ़ा दी है। अब वे उम्मीदवार जिन्होंने पहले या दूसरे राउंड की ऑनलाइन काउंसलिंग के जरिए एमबीबीएस या बीडीएस में प्रवेश लिया था, वे 12 अक्तूबर 2025 दोपहर 2 बजे तक अपनी सीट छोड़ सकते हैं।

विज्ञापन


डीजीएमई की ओर से जारी नोटिस में कहा गया है कि उम्मीदवार तय समय सीमा के भीतर रेजिग्नेशन प्रक्रिया पूरी करें, ताकि आगे की काउंसलिंग राउंड में किसी तरह की दिक्कत न हो। पहले राउंड की रिपोर्टिंग की आखिरी तारीख 23 अगस्त थी, जिसे बढ़ाकर 26 अगस्त किया गया था। वहीं, दूसरे राउंड की रिपोर्टिंग की अंतिम तारीख पहले 27 सितंबर थी, जिसे दो बार बढ़ाया गया, पहले 30 सितंबर और फिर 3 अक्तूबर तक।

विज्ञापन

UP NEET UG Counselling Round 3: काउंसलिंग का तीसरा राउंड शुरू

अब यूपी नीट यूजी के तीसरे राउंड की काउंसलिंग भी शुरू हो गई है। इसके लिए पंजीकरण की आखिरी तारीख 13 अक्तूबर 2025 तय की गई है। तीसरे राउंड के शेड्यूल के अनुसार, उम्मीदवार 14 अक्तूबर से 17 अक्तूबर 2025 तक अपनी पसंद (choices) भर और लॉक कर सकते हैं। इसके बाद 18 अक्तूबर 2025 को सीट आवंटन परिणाम (Seat Allotment Result) जारी किया जाएगा।

च्वॉइस फिलिंग के लिए वही अभ्यर्थी अर्ह होंगे, जिन्होंने ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया पूर्ण कर ली हो तथा जिनके मूल अभिलेखों का ऑनलाइन सत्यापन हो चुका होगा एवं जिन्होंने धरोहर धनराशि जमा की होगी। यूपी नीट यूजी 2025 की विवरण पुस्तिका एवं महत्वपूर्ण निर्देश वेबसाइट upneet.gov.in पर उपलब्ध है। ताजा जानकारी के लिए वेबसाइट चेक करते रहें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें