आधार और UDID की जांच जरूर करें
एनटीए ने अपने आधिकारिक नोटिस में कहा है कि उम्मीदवार अपने पहचान पत्र (Identity Documents) में दी गई सभी जानकारियों को ध्यान से मिलान करें। नोटिस में लिखा है, "यूजीसी नेट दिसंबर 2025 आवेदन प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए उम्मीदवारों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि उनके आधार कार्ड और UDID से जुड़ी जानकारी सही और अपडेटेड हो।"
- एजेंसी ने यह भी कहा कि आधार कार्ड में उम्मीदवार का सही नाम, जन्म तिथि (10वीं की मार्कशीट के अनुसार), नवीनतम फोटो, पता और पिता का नाम सही होना चाहिए।
- दिव्यांग उम्मीदवारों (PwD) से कहा गया है कि वे यह जांच लें कि उनका UDID कार्ड वैध (Valid) है और सरकार की नवीनतम गाइडलाइन के अनुसार अपडेट किया गया है।
7 नवंबर तक आवेदन करने का मौका
यूजीसी नेट के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर शुरू हो चुकी है। उम्मीदवार 7 नवंबर 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। यह राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा दिसंबर 2025 और जनवरी 2026 के बीच आयोजित की जाएगी। परीक्षा में कुल 85 विषयों को शामिल किया गया है। यह परीक्षा जेआरएफ, सहायक प्रोफेसर बनने की पात्रता और पीएचडी प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है।
जो उम्मीदवार आवेदन में कोई गलती कर देते हैं, वे 10 से 12 नवंबर 2025 के बीच सुधार विंडो (Correction Window) के माध्यम से अपने फॉर्म में आवश्यक बदलाव कर सकेंगे। परीक्षा शहर की जानकारी (Exam City Slip), एडमिट कार्ड की तारीख और विस्तृत शेड्यूल बाद में NTA की वेबसाइट पर जारी किया जाएगा।
आवेदन करने की प्रक्रिया
यूजीसी नेट दिसंबर सत्र के लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स के अनुसार आवेदन कर सकते हैं:
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in या nta.ac.in पर जाएं।
- "New Registration" पर क्लिक करें और अपनी व्यक्तिगत व शैक्षणिक जानकारी भरें।
- स्कैन की गई फोटो, सिग्नेचर, और PwD प्रमाणपत्र (यदि लागू हो) अपलोड करें।
- आवेदन शुल्क ऑनलाइन जमा करें।
- सबमिशन के बाद कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड कर लें और भविष्य के लिए सुरक्षित रखें।