UP NEET UG Counselling: आजकल में आएगा परिणाम
चिकित्सा शिक्षा और प्रशिक्षण निदेशालय (DMET), उत्तर प्रदेश की ओर से जारी पहले दौर की काउंसलिंग सीट मैट्रिक्स के अनुसार, मेडिकल / डेंटल कॉलेजों में लगभग 10,185 सीटें यूपी नीट यूजी काउंसलिंग प्रक्रिया के माध्यम से भरी जानी हैं। पहले राउंड का सीट आवंटन परिणाम नीट अंडर ग्रेजुएट मेरिट, सीटों की उपलब्धता और राउंड वन काउंसलिंग पंजीकरण के दौरान उम्मीदवारों द्वारा भरी गई वरीयता के आधार पर जारी किया जाएगा।
यूपी नीट यूजी पहले दौर का सीट आवंटन परिणाम आठ या नौ नवंबर, 2022 को घोषित किया जाएगा। बता दें कि पहले उत्तर प्रदेश नीट यूजी काउंसलिंग 2022 के पहले दौर का सीट आवंटन परिणाम चार या पांच नवंबर को घोषित किया जाना था।