फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Madarsa Board 2025: यूपी मदरसा बोर्ड की डेटशीट हुई जारी, 17 फरवरी से चलेंगी परीक्षाएं; देखें पूरा शेड्यूल

Thu, 30 Jan 2025 12:29 PM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

UP Madarsa Board 2025 Timetable: यूपी मदरसा बोर्ड परीक्षा के लिए तारीखों की घोषणा हो चुकी है। 17 फरवरी से मुंशी, मौलवी और आलिम की परीक्षा आयोजित की जाएंगी। परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र पूरा शेड्यूल नीचे देख सकते हैं।
 
विज्ञापन
UP Madarsa Board 2025 - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UP Madarsa Board 2025: उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा बोर्ड ने अरबी और फारसी परीक्षा के लिए यूपी मदरसा बोर्ड 2025 की डेट शीट जारी कर दी है। आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार, मुंशी (माध्यमिक फारसी), मौलवी (माध्यमिक अरबी), और आलिम (वरिष्ठ माध्यमिक अरबी / फारसी) के लिए यूपी मदरसा बोर्ड 2025 परीक्षा 17 फरवरी से 22 फरवरी, 2025 के बीच आयोजि होगी। छात्र आधिकारिक वेबसाइट madarsaboard.upsdc.gov.in के माध्यम से समय सारिणी देख सकते हैं।

विज्ञापन


बोर्ड के रजिस्ट्रार आरपी सिंह ने बताया, कि परीक्षाओं का तिथिवार कार्यक्रम जारी कर दिया है। जिलाधिकारी की निगरानी में प्रदेश के जिलों में परीक्षा केंद्र बनाने का काम तेजी से चल रहा है। 

परीक्षा का समय 
परीक्षा दो शिफ्ट में होगी। सुबह की शिफ्ट सुबह 8 बजे से 11 बजे तक होगी और शाम की शिफ्ट दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक होगी। सुबह की शिफ्ट में सेकेंडरी और शाम की शिफ्ट में सीनियर सेकेंडरी के छात्रों के लिए परीक्षा होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

UP Madarsa Board 2025 - फोटो : madarsaboard.upsdc.gov.in

 यूपी मदरसा बोर्ड डेटशीट 2025

 
दिनांक समय विषय (मुंशी - माध्यमिक फारसी) विषय (मौलवी - माध्यमिक अरबी) समय विषय (आलिम - वरिष्ठ माध्यमिक फारसी) विषय (आलिम - वरिष्ठ माध्यमिक अरबी)
17 फरवरी सुबह 8 बजे से 11 बजे तक धर्मशास्त्र (शिया/सुन्नी) धर्मशास्त्र (शिया/सुन्नी) दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक धर्मशास्त्र (शिया/सुन्नी) धर्मशास्त्र (शिया/सुन्नी)
18 फ़रवरी सुबह 8 बजे से 11 बजे तक फारसी साहित्य अरबी साहित्य दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक फारसी साहित्य अरबी साहित्य
19 फरवरी सुबह 8 बजे से 11 बजे तक उर्दू साहित्य उर्दू साहित्य दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक उर्दू साहित्य उर्दू साहित्य
20 फरवरी सुबह 8 बजे से 11 बजे तक सामान्य अंग्रेजी सामान्य अंग्रेजी दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक सामान्य अंग्रेजी सामान्य अंग्रेजी
21 फरवरी सुबह 8 बजे से 11 बजे तक सामान्य हिंदी सामान्य हिंदी दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक - -
22 फरवरी सुबह 8 बजे से 11 बजे तक गणित, गृह विज्ञान, तर्क और दर्शन, सामाजिक अध्ययन, विज्ञान, तिब्बती गणित, गृह विज्ञान, तर्क और दर्शन, सामाजिक अध्ययन, विज्ञान, तिब्बती दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक गणित, गृह विज्ञान, तर्क और दर्शन, सामाजिक अध्ययन, विज्ञान, तिब्बती, टाइपिंग गणित, गृह विज्ञान, तर्क और दर्शन, सामाजिक अध्ययन, विज्ञान, तिब्बती, टाइपिंग
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें