फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IGNOU January 2025 Re-Registration: इग्नू जनवरी सत्र के लिए बंद होने वाली है आवेदन विंडो, यहां से करें पंजीकरण

Thu, 30 Jan 2025 10:32 AM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

IGNOU January 2025 Re-Registration: इग्नू कल जनवरी सत्र के लिए पंजीकरण प्रक्रिया समाप्त कर देगा। इच्छुक पात्र छात्र विभिन्न ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग और ऑनलाइन कार्यक्रमों के लिए पंजीकरण कर सकते हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

IGNOU January 2025 Re-Registration: इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) कल, 31 जनवरी, 2025 को जनवरी 2025 सत्र के लिए पुनः पंजीकरण विंडो बंद कर देगा। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (ignou.samarth.edu.in) के माध्यम से इग्नू जनवरी 2025 सत्र के लिए पंजीकरण कर सकते हैं। वर्तमान में पंजीकरण पोर्टल विश्वविद्यालय के भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय दोनों छात्रों के लिए खुला है। इससे पहले, इग्नू जनवरी 2025 पंजीकरण की अंतिम तिथि 15 जनवरी, 2025 थी।

विज्ञापन


आधिकारिक वेबसाइट पर कहा गया है, "यदि आप पहले ही पोर्टल पर पंजीकृत हैं, तो आप लॉग इन करने के लिए अपने उपयोगकर्ता नाम और पासवर्ड का उपयोग कर सकते हैं। यदि आपको पोर्टल पर पंजीकरण करने में कठिनाई होती है (ओटीपी नहीं मिलना / उपयोगकर्ता नाम / पासवर्ड भूल जाना या कोई अन्य कठिनाई), तो कृपया अपने खाते को फिर से सेट करने। ईमेल आईडी या मोबाइल नंबर अपडेट करने के लिए अपने क्षेत्रीय केंद्र से संपर्क करें।"

विज्ञापन

क्या पंजीकरण शुल्क वापस मिलेगा?

यदि प्रवेश की पुष्टि के बाद कोई उम्मीदवार रद्दीकरण का अनुरोध करता है, तो कार्यक्रम शुल्क का 15% (अधिकतम 2,000 रुपये तक) रिफंड से काट लिया जाएगा।
जिन अभ्यर्थियों ने अध्ययन सामग्री की सॉफ्ट कॉपी का विकल्प चुना है, उनकी रिफंड राशि में से केवल पंजीकरण शुल्क काटा जाएगा।
यदि शुल्क छूट प्राप्त करने वाले छात्र ने केवल पंजीकरण और डेवलपमेंट शुल्क का भुगतान किया है, तो केवल डेवलपमेंट शुल्क ही वापस किया जाएगा। प्रवेश समाप्ति तिथि से 60 दिनों के बाद कोई शुल्क वापसी अनुरोध स्वीकार नहीं किया जाएगा।
 

कैसे करें पंजीकरण?

  • सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट onlinerr.ignou.ac.in पर जाएं।
  • इसके बाद होम पेज पर उपलब्ध री-रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें। 
  • अब अपना लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें। 
  • इसके बाद, फॉर्म भरकर आवेदन शुल्क का भुगतान करें। 
  • अंत में सबमिट पर क्लिक करें औ आवेदन पत्र की एक कॉपी ले लें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें