फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP ITI Admission 2025: यूपी आईटीआई प्रवेश के लिए आवेदन की समयसीमा बढ़ी, 22 जून तक कर सकते हैं पंजीकरण

Thu, 12 Jun 2025 07:45 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

UP ITI Admission 2025: राज्य व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद् उत्तर प्रदेश ने यूपी आईटीआई प्रवेश के लिए आवेदन करने की समयसीमा को आगे बढ़ा दिया है। नई समयसीमा 22 जून निर्धारित की गई है।
 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UP ITI Admission 2025: राज्य व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद् उत्तर प्रदेश की ओर से यूपी आईटीआई प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि आगे बढ़ा दी है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट scvtup.in/scvt2025 पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। संशोधित समयसीमा के अनुसार, आवेदन करने की अंतिम तिथि 22 जून है।

विज्ञापन

कौन कर सकता है आवेदन?

  • यूपी आईटीआई पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए स्टूडेंट्स का मान्यता प्राप्त विद्यालय/संस्थान से 8वीं या 10वीं कक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। 
  • अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 14 वर्ष से कम नहीं होनी चाहिए अर्थात अभ्यर्थी का जन्म दिनांक 31 जुलाई 2011 के बाद न हुआ हो। 14 साल से कम उम्र के छात्र आवेदन के लिए पात्र नहीं हैं।

आवेदन शुल्क जमा करना अनिवार्य

आवेदन पत्र भरने के साथ निर्धारित शुल्क जमा करना अनिवार्य है। बिना फीस जमा किये गए फॉर्म स्वीकार नहीं किये जायेंगे और ऐसे आवेदन स्वतः ही निरस्त हो जायेंगे। शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड नेट बैंकिंग आदि के माध्यम से किया जा सकता है। 
  • जनरल एवं ओबीसी वर्ग को आवेदन शुल्क के रूप में 250 रुपये जमा करना होगा। 
  • एससी, एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को 150 रुपये निर्धारित की गई है। 
विज्ञापन

कैसे कर सकते हैं आवेदन?

यूपी आईटीआई के लिए छात्र या उनके अभिभावक स्वयं ही ऑनलाइन माध्यम से फॉर्म भर सकते हैं। आवेदन करने के चरण नीचे बताए गए हैं, जिनका पालन करके उम्मीदवार पंजीकरण कर सकते हैं:
  • आवेदन पत्र भरने के लिए सबसे पहले पोर्टल scvtup.in/scvt2025 पर विजिट करें।
  • वेबसाइट के होम पेज पर "ऑनलाइन आवेदन करें" टैब पर क्लिक करें और मांगी गई डिटेल भरकर पहले रजिस्ट्रेशन कर लें।
  • रजिस्ट्रेशन के बाद अभ्यर्थी "अपूर्ण आवेदन पत्र को पूर्ण करें" लिंक पर क्लिक करके अन्य डिटेल भरकर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर लें।
  • अंत में अभ्यर्थी निर्धारित शुल्क जमा करें और पूर्ण रूप से भरे हुए फॉर्म को सबमिट करके उसका एक प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें