फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP DElEd Admissions 2023: डीएलएड दाखिले के लिए रैंक कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड

Wed, 13 Sep 2023 04:51 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

UP DElEd 2023: यूपी डीएलएड 2023 के लिए राज्यव्यापी रैंक कार्ड जारी कर दिया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
FILE PHOTO - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UP DElEd State Rank Card 2023: उत्तर प्रदेश शिक्षा बोर्ड ने यूपी डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन या (यूपी डीएलएड 2023 के लिए राज्यव्यापी रैंक कार्ड जारी कर दिया है। योग्य उम्मीदवार काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू होने से पहले आधिकारिक वेबसाइट updeled.gov.in पर अपने रैंक कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन

यूपी डीएलएड के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 02 जून से 31 अगस्त तक आयोजित की गई थी। इस साल, डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए कोई प्रवेश परीक्षा आयोजित नहीं की गई थी, इसके बजाय प्रवेश पूरी तरह से मेरिट के आधार पर तय किया जाएगा।

UP DElEd 2023 ऐसे करें चेक

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट updeled.gov.in पर जाएं।

  • होमपेज पर, 'अपने राज्य की रैंक जानने के लिंक पर क्लिक करें।

  • अपने पाठ्यक्रम और पंजीकरण विवरण दर्ज करें।

  • आपका राज्य रैंक कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।

  • अब इसे डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट लें।
     

विज्ञापन

UP DElEd क्या है?

बेसिक टीचर सर्टिफिकेट जिसे बीटीसी के नाम से पहले जाना जाता था। अब इस कोर्स को डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन (DElEd) कहा जाता है। यह दो वर्ष की अवधि के लिए होता है। इसे करने के लिए कम से कम 50% न्यूनतम अंकों के साथ किसी भी स्ट्रीम में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। जबकि एससी/एसटी उम्मीदवारों के लिए 45% अंक होने चाहिए।
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें