वन नेशन-वन स्कॉलरशिप व्यवस्था पर की बात
उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 जैसी पहलों के माध्मय से हर छात्र को स्कूल तक पहुंचाने और ड्रॉपआउट रेट को कम करके शिक्षा को सर्वसमावेशी बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं। सीएम ने बताया कि आने वाले समय में वन नेशन-वन स्कॉलरशिप व्यवस्था लागू की जाएगी। इसका अर्थ है कि एक साथ, एक क्लिक से, छात्र के स्कूल में एडमिशन लेते ही छात्रवृत्ति उसके अकाउंट में पहुंच जाएगी।
जिन्हें पिछले वर्ष छात्रवृत्ति नहीं मिली, उन्हें भी दी जाएगी
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए यूपी सरकार के समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण ने कहा है कि योगी सरकार ने पिछले वर्ष 60 लाख बच्चों को छात्रवृत्ति दी है। इस बार एक नई बात ये होगी कि जो बच्चे किसी भी कारणवश भले ही वो तकनीकी कारण रहे हों छात्रवृत्ति लेने से वंचित रहे हैं। उन्हें भी इस वर्ष छात्रवृत्ति मिलेगी।
स्कॉलरशिप के लिए किया जा एप विकसित
मंत्री असीम अरुण ने बताया कि एक ऐसी एप का भी विकास किया जाएगा जिसमें बच्चों को मिलने वाली छात्रवृत्ति की पूरी जानकारी होगी। उन्होंने कहा कि यूपी सरकार यह भी सुनिश्चित करेगी कि कोई भी बच्चा छात्रवृत्ति से वंचित न रह जाए।
सीएम योगी ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि कई बार विद्यालयों से छात्रवृत्ति के लिए डाटा फीड करने में त्रुटि हो जाती है। ऐसे में छात्र अपने अधिकार से वंचित रह जाता है। इसके लिए हम एआई के माध्यम से प्रक्रिया को सरल बना रहे हैं जिससे कि प्रक्रिया में मानवीय हस्तक्षेप कम हो और जैसे ही छात्र का पंजीकरण हो जाए उसके फोन पर पूरी डिटेल उपलब्ध हो और समय पर छात्रवृत्ति पहुंच जाए। इसकी व्यवस्था की जा रही है।