फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीएससी के 100 साल: अध्यक्ष अजय कुमार से सवाल पूछने का अवसर; 30 सितंबर तक भेजें प्रश्न, इस दिन मिलेगा जवाब

Fri, 26 Sep 2025 08:38 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

UPSC: यूपीएससी के चेयरमैन अजय कुमार पहली बार वर्चुअल टाउन हॉल में अभ्यर्थियों से सीधे जुड़ेंगे। यह कार्यक्रम 1 अक्तूबर को दोपहर 12 से 1 बजे डीडी न्यूज के यूट्यूब चैनल पर लाइव होगा।
 
विज्ञापन
अजय कुमार, यूपीएससी अध्यक्ष - फोटो : X(@drajaykumar_ias)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UPSC: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) के चेयरमैन अजय कुमार पहली बार सरकारी नौकरी के अभ्यर्थियों से सीधे संवाद करेंगे। यह वर्चुअल टाउन हॉल कार्यक्रम 1 अक्तूबर 2025 को दोपहर 12 बजे से 1 बजे तक आयोजित होगा और इसे डीडी न्यूज के यूट्यूब चैनल पर लाइव प्रसारित किया जाएगा।

विज्ञापन


यूपीएससी की शताब्दी वर्ष की शुरुआत इसी कार्यक्रम से होगी, जो 1 अक्तूबर 2025 से 1 अक्तूबर 2026 तक चलेगी। इस पहल के तहत अभ्यर्थियों को चेयरमैन से जुड़ने, सवाल पूछने और परीक्षा प्रक्रिया, सुधारों तथा नई पहलों के बारे में जानकारी पाने का मौका मिलेगा।

विज्ञापन

सवाल भेजने की प्रक्रिया

देशभर से अभ्यर्थियों और हितधारकों से सवाल आमंत्रित किए जाएंगे।
  • सवाल 28 से 30 सितंबर, सुबह 10 बजे तक ई-मेल के जरिए भेजे जा सकते हैं।
  • सवाल वीडियो और टेक्स्ट दोनों फॉर्मेट में भेजे जा सकते हैं।
  • ई-मेल आईडी है: interactwithupsc@gmail.com

1 अक्तूबर को लाइव प्रसारण के दौरान भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स (X, Facebook, Instagram) पर #AskChairmanUPSC हैशटैग से सवाल पूछे जा सकते हैं।

अध्यक्ष अजय कुमार ने कहा कि यह यूपीएससी और राज्य लोक सेवा आयोग (PSC) की परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए चेयरमैन से सीधे जुड़ने और उनकी सोच समझने का एक अनोखा अवसर है।

यूपीएससी हर साल कई परीक्षाओं का आयोजन करता है, जिनमें सबसे प्रमुख सिविल सेवा परीक्षा है, जिसके जरिए IAS, IFS और IPS सहित अन्य केंद्रीय सेवाओं के लिए अधिकारी चुने जाते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें