ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर, 2020 निर्धारित की गई है। मालूम हो कि यह प्रक्रिया 16 अगस्त, 2020 से चल रही है।
स्कॉलरशिप से संबंधित योग्यताएं –
यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट 2020 परीक्षा में न्यूनतम अंक लाना आवश्यक है। साइंस, आर्ट्स व कॉमर्स के छात्रों के लिए न्यूनतम अंक सीमाएं अलग-अलग निर्धारित की गई है। इसके अलावा स्टूडेंट के परिवार की वार्षिक आय 8 लाख या इससे कम होनी चाहिए।
साइंस - 500 में से कम से कम 334 अंक प्राप्त किए हों।
कॉमर्स - 500 में से कम से कम 313 अंक प्राप्त किए हों।
आर्ट्स - 500 में से कम से कम 304 अंक प्राप्त किए हों।
कैसे मिलेगी स्कॉलरशिप –
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद् के अनुसार राज्य के कुल 11,460 छात्रों को स्कॉलरशिप दी जाएगी। 12वीं कक्षा में उत्तीर्ण छात्रों को ही केवल इसका लाभ मिलेगा। साइंस (ग्रुप बी), कॉमर्स (ग्रुप सी) और ह्यूमैनिटीज/आर्ट्स (ग्रुप ए) संकायों के छात्रों को क्रमशः 3:2:1 के अनुपात में यह स्कॉलरशिप मिलेगी।
ऐसे करें आवेदन –
यूपी बोर्ड स्कॉलरशिप के लिए योग्य उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा। आवेदन प्रक्रिया नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल scholarship.gov.in के माध्यम से पूरी करनी होगी। इसके अलावा आवेदन लिंक आपको आगे की खबर में दिया जा रहा है।