फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Board 10th Topper 2024: पिछले साल 10वीं में प्राची ने किया था टॉप, जानें कितने अंकों पर मिली थी यह उपलब्धि

Fri, 25 Apr 2025 11:13 AM IST
शिवम गर्ग एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

UP Board Result: इस साल परीक्षा देने वाले छात्रों के मन में यह जानने की जिज्ञासा जरूर होगी कि पिछले साल हाईस्कूल टॉपर प्राची निगम ने कितने अंक हासिल किए थे और किन विषयों में उन्हें सर्वाधिक अंक मिले थे। नीचे आप प्राची की विषयवार मार्कशीट देख सकते हैं।

रिजल्ट देखने के लिए 10वीं के छात्र  यहां क्लिक करें
रिजल्ट देखने के लिए 12वीं के छात्र  यहां क्लिक करें
विज्ञापन
यूपी बोर्ड हाईस्कूल टॉपर प्राची निगम - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UP Board 10th Topper: यूपी बोर्ड 10वीं की परीक्षा के नतीजें जल्द ही जारी होंगे। इस वर्ष 10वीं-12वीं के नतीजे आज, 25 अप्रैल को दोपहर 12:30 बजे जारी किए जाएंगे। रिजल्ट घोषित होने के बाद छात्र अमर उजाला की वेबसाइट के माध्यम से अपना रिजल्ट देख और डाउनलोड कर सकेंगे। छात्र यहां क्लिक करके अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

विज्ञापन


पिछले साल, उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने वर्ष 2024 का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का रिजल्ट 20 अप्रैल 2024 (शनिवार) को दोपहर 2 बजे घोषित किया था। इसी को देखते हुए उम्मीद जताई जा रही है कि यूपी बोर्ड 2025 रिजल्ट की तारीख का एलान किसी भी दिन किया जा सकता है। पिछले साल के नतीजों के मुताबिक, सीतापुर की प्राची निगम ने 10वीं कक्षा में बाजी मारी थी। यहां पढ़ें लाइव अपडेट

ऐसे में इस साल परीक्षा देने वाले छात्रों के मन में यह जानने की जिज्ञासा जरूर होगी कि पिछले साल हाईस्कूल टॉपर प्राची निगम ने कितने अंक हासिल किए थे और किन विषयों में उन्हें सर्वाधिक अंक मिले थे। नीचे आप प्राची की विषयवार मार्कशीट देख सकते हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें:- यूपी बोर्ड के नतीजों से पहले छात्र अपने तनाव को कैसे करें कम, यह 10 तरीके आएंगे काम

UP Board Result 2025: कब आएगा इस बार रिजल्ट?

इस साल यानी 2025 में यूपी बोर्ड के 10वीं और 12वीं कक्षा के परीक्षाफल का इंतजार करीब 54 लाख छात्र-छात्राएं कर रहे हैं। हालांकि सोशल मीडिया पर 15 अप्रैल को रिजल्ट आने की अफवाहें थीं, लेकिन यूपी बोर्ड ने इन खबरों का खंडन कर दिया था। पिछले साल के आकड़ों के मुताबिक,  अप्रैल के अंतिम सप्ताह में रिजल्ट जारी होने की संभावना है।

यह भी पढ़ें:-  यूपी बोर्ड 10वीं में पास होने के लिए कितने अंक हैं जरूरी? जानें पूरी डिटेल

बोर्ड द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार,  हाईस्कूल की 1 करोड़ 63 लाख 22 हजार 248 कॉपियों और इंटरमीडिएट की 1 करोड़ 33 लाख 71 हजार 607 कॉपियों का मूल्यांकन कार्य 2 अप्रैल 2025 तक पूरा कर लिया गया है। पिछले साल मूल्यांकन 31 मार्च तक पूरा हो गया था और 20 अप्रैल को रिजल्ट घोषित हुआ था।

UP Board Result: 2024 में 89.55% रहा 10वीं का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत

साल 2024 में यूपी बोर्ड 10वीं का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 89.55% रहा। सीतापुर की प्राची निगम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 98.50% अंकों के साथ पहला स्थान हासिल किया। शुभम वर्मा और इशु चौधरी क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। इस साल भी लड़कियों का प्रदर्शन बेहतर रहा, जहां लड़कियों का पास प्रतिशत 93.40% और लड़कों का 86.05% दर्ज किया गया।

UP Board Topper: प्राची निगम को मिले थे कुल 591 अंक

प्राची निगम ने हाईस्कूल परीक्षा में 600 में से 591 अंक प्राप्त कर 98.50% स्कोर किया था। प्राची को तीन विषयों- गणित, विज्ञान और कला में 100 में 100 अंक मिले थे। जबकि हिंदी, इंग्लिश और सामाजिक विज्ञान में 97 अंक प्राप्त किए थे।  

देखें प्राची निगम के विषयवार अंक

विषय अंक (100 में से)
हिंदी 97
इंग्लिश 97
गणित (Math) 100
विज्ञान (Science) 100
सामाजिक विज्ञान 97
ड्रॉइंग  (Art) 100

यहां देखें टॉपर की मार्कशीट 


 
विज्ञापन

How to Check UP Board Result: रोल नंबर से कैसे चेक करें यूपी बोर्ड का रिजल्ट?

यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी होने के बाद, दोनों कक्षाओं के छात्र रोल नंबर की मदद से अपना रिजल्ट आसानी से चेक पाएंगे। छात्रों को परिणाम चेक करने की सुविधा अमर उजाला की वेबसाइट पर ही मिल जाएगी। यहां आप रोल नंबर की मदद से अपना रिजल्ट देख पाएंगे। रिजल्ट जारी होने पर नीचे बताए चरणों का पालन करके छात्र अपनी मार्कशीट देख सकते हैं:
  • सबसे पहले अमर उजाला की वेबसाइट के रिजल्ट सेक्शन पर जाएं, जिसका पता है: www.amarujala.com/results/up-board
  • यहां विभिन्न बोर्ड्स की सूची में से यूपी बोर्ड वाला विकल्प चुनें।
  • अब 10वीं और 12वीं का रिजल्ट चेक करने के लिए अलग-अलग लिंक दिखेगा।
  • संबंधित कक्षा वाले लिंक पर क्लिक करें।
  • अब रोल नंबर और रोल कोड़ दर्ज करें और 'View Result' वाले बटन पर क्लिक करें।
  • आपकी ऑनलाइन मार्कशीट खुलकर स्क्रीन पर आ जाएगी।
  • रिजल्ट में दिए सभी विवरणों को अच्छी प्रकार से जांच लें।
  • भविष्य की आवश्यकता के लिए अपनी ऑनलाइन मार्कशीट की कॉपी डाउनलोड कर लें।

फिलहाल के लिए छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे परिणाम से जुड़ी कोई भी ताजा जानकारी सबसे पहले पाने के लिए खुद को पंजीकृत कर लें। पंजीकृत छात्रों को परिणाम घोषित होने पर नोटिफिकेशन भी भेजा जाएगा, जिससे वे अपना परिणाम बिना किसी असुविधा के सबसे पहले देख पाएंगे।

रिजल्ट देखने के लिए 10वीं के छात्र  यहां क्लिक करें
रिजल्ट देखने के लिए 12वीं के छात्र  यहां क्लिक करें
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें