कुल मिलाकर, दोनों कक्षाओं में 54 लाख से अधिक छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। यूपी बोर्ड ने 24 फरवरी से 12 मार्च 2025 तक 8,140 परीक्षा केंद्रों पर हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं आयोजित की थीं। उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 19 मार्च से शुरू होकर 2 अप्रैल तक पूरा कर लिया गया था। अब 25 अप्रैल को नतीजे घोषित किए जा रहे हैं। पिछली बार, 2024 में रिजल्ट 20 अप्रैल को घोषित हुआ था।
रिजल्ट में शामिल होंगे ये विवरण
- छात्र का नाम
- रोल नंबर
- माता-पिता का नाम
- जिला/स्कूल कोड
- समूह कोड
- विषयवार प्रैक्टिकल अंक
- विषयवार थ्योरी अंक
- कुल अंक
- अधिकतम अंक
- परिणाम/डिविजन
यूपी बोर्ड रिजल्ट लाइव अपडेट्स
UP Board Result 2025 By Roll Number: रोल नंबर की मदद से कैसे देखें यूपी बोर्ड का रिजल्ट?
यूपी बोर्ड के छात्रों के पास अपने रोल नंबर की मदद से रिजल्ट चेक करने की सुविधा होती है। जो भी छात्र इस वर्ष बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए थे, वे रिजल्ट जारी होने के बाद अपने रोल नंबर से अपना रिजल्ट देख सकते हैं। इसके लिए आपको नीचे बताए स्टेप्स को फोलो करना होगा:
- सबसे पहले amarujala.com/results पर जाएं।
- वहां उपलब्ध बोर्ड्स की सूची से "UP Board" का चयन करें।
- अब 10वीं के छात्र "Class 10th Result" और 12वीं के छात्र "Class 12th Result" वाले लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद अपना रोल नंबर, पंजीकरण संख्या या रोल कोड दर्ज करें।
- "Submit" बटन पर क्लिक करें।
- आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर दिखाई देगी।
- चाहें तो "Download" बटन की मदद से ऑनलाइन कॉपी सेव कर सकते हैं।
यूपी बोर्ड रिजल्ट लाइव अपडेट्स
छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे बिना किसी असुविधा के अपना रिजल्ट देखने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करके पंजीकरण कर लें। पंजीकरण करने के बाद छात्र अपना परिणाम बिना किसी असुविधा के सबसे पहले देख पाएंगे।
रिजल्ट देखने के लिए 10वीं के छात्र यहां क्लिक करें
रिजल्ट देखने के लिए 12वीं के छात्र यहां क्लिक करें