फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPMSP: 'यह सिर्फ परिणाम नहीं, मेहनत, उम्मीद और सफलता का उत्सव'; रिजल्ट से पहले यूपी बोर्ड का छात्रों को संदेश

Fri, 25 Apr 2025 09:55 AM IST
Kripa Arora एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

UPMSP UP Board Results 2025: यूपी बोर्ड का रिजल्ट अब बहुत जल्द जारी होने वाला है। इसी बीच, माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश ने रिजल्ट से पहले यूपी बोर्ड का छात्रों को संदेश दिया है। यहां पढ़े।

रिजल्ट देखने के लिए 10वीं के छात्र  यहां क्लिक करें

रिजल्ट देखने के लिए 12वीं के छात्र  यहां क्लिक करें

विज्ञापन
यूपी बोर्ड रिजल्ट 2025 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 

UPMSP UP Board Results 2025: यूपी बोर्ड का रिजल्ट अब बहुत जल्द जारी होने वाला है। 10वीं और 12वीं का रिजल्ट आज, 25 अप्रैल को दोपहर 12:30 बजे जारी किया जाएगा। अब रिजल्ट की तारीख और समय स्पष्ट है, परिणाम जारी होने में कुछ ही घंटे बाकी हैं।

विज्ञापन


यहां पढ़ें कक्षा 10वीं के नतीजों का लाइव अपडेट... 

यहां पढ़ें कक्षा 12वीं के नतीजों का लाइव अपडेट... 


इसी बीच, माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश ने रिजल्ट से पहले यूपी बोर्ड का छात्रों को संदेश दिया है। जारी किए गए नोटिस के अनुसार, "आज का दिन लाखों छात्र-छात्राओं के जीवन में एक नया अध्याय जोड़ने जा रहा है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद के परीक्षा परिणाम घोषित होने वाला हैं।
यह सिर्फ परिणाम नहीं, मेहनत, उम्मीद और सफलता का उत्सव है!"
 

"परीक्षा एक पड़ाव है, मंज़िल नहीं।
आज का परिणाम आपकी लगन का प्रतिबिंब है।
हार या जीत से आगे बढ़कर—यह दिन है आत्मविश्लेषण, गर्व और भविष्य के लिए तैयार होने का।
सभी छात्रों को हार्दिक शुभकामनाएं!"
 

"सुबह की यह घड़ी सिर्फ एक परिणाम नहीं, एक नई यात्रा की शुरुआत है। सभी छात्र-छात्राओं को ढेरों शुभकामनाएं—आपका आत्मविश्वास ही आपकी असली जीत है। शिक्षा के इस महापर्व में सबका स्वागत है।"
 

UP Board Result 2025: जल्द खत्म होगा छात्रों का इंतजार

नतीजे आज यानी, 25 अप्रैल को प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जारी किए जाएंगे। परिणाम जारी होने पर अक्सर हेवी ट्रैफिक के कारण कई छात्रों को मोबाइल पर अपना रिजल्ट देखने में तकनीकी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। हालांकि, इस समस्या से बचने के लिए छात्र नीचे दिए लिंक पर पंजीकरण कर सकते हैं।
 

रिजल्ट देखने के लिए 10वीं के छात्र  यहां क्लिक करें

रिजल्ट देखने के लिए 12वीं के छात्र  यहां क्लिक करें

 

UP Board 10th, 12th Result 2025: यूपी बोर्ड का रिजल्ट कैसे देखें?

रिजल्ट जारी होने पर यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के छात्र अमर उजाला की वेबसाइट पर ही अपना रिजल्ट देख सकेंगे। इसके लिए आपको सिर्फ रोल नंबर की जरूरत होगी। रिजल्ट चेक करने का तरीका नीचे बताया गया है:
  • पहले आप amarujala.com/results पर जाएं।
  • अब बोर्ड्स की सूची से "UP Board" का चयन करें।
  • इसके बाद, 10वीं के छात्र "Class 10th Result" और 12वीं के छात्र "Class 12th Result" वाले लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना रोल नंबर, पंजीकरण संख्या या रोल कोड दर्ज करें।
  • "Submit" बटन पर क्लिक करें।
  • आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर दिखाई देगी।
  • चाहें तो "Download" बटन की मदद से ऑनलाइन कॉपी सेव कर सकते हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें