फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Board Result 2024: अमर उजाला पर ऐसे देखें यूपी बोर्ड के नतीजे, रिजल्ट की कॉपी भी कर सकते हैं डाउनलोड

Sat, 20 Apr 2024 07:10 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

UP Board Result 2024: यूपी बोर्ड की वेबसाइट पर हेवी ट्रैफिक होने के कारण कभी-कभी वह काम करना बंद कर देती है, या स्लो हो जाती है। ऐसे में आप अमर उजाला के रिजल्ट पोर्टल पर अपना रिजल्ट देख सकते हैं और उसकी कॉपी डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
UP Board Result 2024 - फोटो : Amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UP Board Result 2024: यूपी बोर्ड ने कक्षा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। छात्र अब अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। यूपी बोर्ड की वेबसाइट पर हेवी ट्रैफिक होने के कारण कभी-कभी वह काम करना बंद कर देती है, या स्लो हो जाती है। ऐसे में आप अमर उजाला के ही रिजल्ट पोर्टल पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। उम्मीदवार अमर उजाला रिजल्ट पोर्टल की मदद से अपने रिजल्ट की कॉपी भी डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन

लड़कियां रहीं लड़कों से आगे

यूपी बोर्ड हाई स्कूल की परीक्षा के लिए इस वर्ष 29 लाख से भी अधिक छात्र पंजीकृत थे। यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट 89.55% रहा है। 27 लाख से ज्यादा बच्चों ने परीक्षा दी। 86.05 फीसदी लड़के और 93.40 फीसदी लड़कियां उत्तीर्ण हुई हैं। यूपी बोर्ड हाईस्कूल परीक्षा में लड़कियां लड़कों से आगे रहीं।

इंटरमीडिएट का रिजल्ट 82.60% रहा है। 25 लाख से ज्यादा परीक्षार्थी यूपी बोर्ड इटंर की परीक्षा के लिए पंजीकृत हुए थे। परीक्षार्थियों में कुल 13,41,356 लड़के और 11,11,474 लड़कियां शामिल हैं। 24 लाख से ज्यादा बच्चों ने परीक्षा दी। इस वर्ष 12वीं में 77.78 फीसदी लड़के और 88.42 फीसदी लड़कियां उत्तीर्ण हुई हैं।

हाईस्कूल के नतीजों में सिर्फ पहली, दूसरी और तीसरी रैंक की बात करें तो तीनों शीर्ष स्थान पर कुल छह बच्चे हैं। इनमें पांच लड़कियां हैं और सिर्फ एक लड़का है। वहीं, इंटरमीडिएट की बात करें तो शीर्ष तीन रैंक में 12 बच्चे हैं। इनमें सिर्फ चार लड़के हैं और आठ लड़कियां हैं।
विज्ञापन

How to Download UP Board Result 2024: ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट और डाउनलोड करें कॉपी

  • अमर उजाला के रिजल्ट पोर्टल MRP पर जाएं।
  • अपनी कक्षा के अनुसार रिजल्ट लिकं का चयन करें।
  • रोल नंबर डालें।
  • कुछ ही सेकंड में रिजल्ट आपके सामने होगा।
  • उसके नीचे आपको Print Your Result का बटन दिखेगा।
  • उसे क्लिक करें और अपना रिजल्ट प्रिंट करें या उसकी पीडीएफ सेव करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें