सबसे पहले नकारात्मक विचारों और लोगों से दूर रहें-:
बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट का इंतजार कर रहे छात्र सबसे पहले नकारात्मक विचारों और नकारात्मक लोगों दोनों से ही दूर रहें। रिजल्ट को लेकर नकारात्मक विचारों को मन से निकाल दें। नकारात्मक विचार किसी भी तरह से अच्छे नहीं होते। ऐसे लोगों से भी दूर रहें जो परिणाम को लेकर आपके मन में सवाल या नकारात्मकता का भाव पैदा करें।
पूरी नींद लिया करें-:
छात्र परीक्षा के परिणाम की टेंशन में अपनी नींद से समझौता न करें। तनाव को कम रखने के लिए बेहतर नींद लेना जरूरी है। नींद न लेने से मन में उदासीनता, नकारात्मकता और तनाव में वृद्धि होती है। इसलिए इससे बचें।
अपना मनपसंद काम करें-:
छात्र यह बात अच्छे से समझ लें कि परीक्षा के बाद का खाली समय काफी महत्वपूर्ण है। यही समय है जब आप अपना मनपसंद काम कर सकते हैं। छात्र अपना मनपसंद सिनेमा देखें, गानें सुनें, गेम खेलें। इसके साथ ही अपने परिवार के साथ समय भी व्यतीत करें।
योग और मेडिटेशन है जरूरी-:
छात्रों को परीक्षा परिणाम के तनाव से दूर रहने के लिए योग और मेडिटेशन जरूर करना चाहिए। बता दें कि तनावमुक्ति के लिए योग और मेडिटेशन से बेहतर उपाय कुछ हो ही नहीं सकता। सुबह उठकर नहाकर ये काम जरूर करें। योग और मेडिटेशन से तनाव तो कम होगा ही साथ ही साथ आपकी सेहत भी अच्छी बनी रहेगी।
माता-पिता भी बच्चों को राहत दें-:
बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए छात्रों के माता-पिता भी इस बात पर ध्यान दें कि परीक्षा का परिणाम उनके बच्चे के करियर का अंत नहीं बल्कि एक शुरुआत है। परीक्षा का परिणाम ही सबकुछ नहीं
है। छात्रों को पॉजिटिव रखें, उनसे बेहतर व्यवहार करें चाहे उनका परिणाम कैसा भी आए। परीक्षा में विफलता या कम अंक छात्रों के करियर का फैसला नहीं कर सकते।