UP Board Result 2022: कब जारी होंगे परिणाम?
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने अब तक परिणाम जारी करने की तारीख से जुड़ा कोई भी नया अपडेट नहीं दिया है। हालांकि, राज्य की शिक्षा मंत्री ने बताया था कि बोर्ड परीक्षा के परिणाम 15 जून, 2022 के बाद कभी भी जारी किए जा सकते हैं। बोर्ड के अधिकारियों ने भी बताया था कि परिणाम को तैयार करने की प्रक्रिया जारी है। जैसे यह कार्य पूरा होगा परिणाम जारी कर दिए जाएंगे। छात्र किसी भी जानकारी या नए अपडेट के लिए यूपीएमएसपी और अमर उजाला की वेबसाइट पर नजर बनाकर रखें।
UP Board Result 2022: क्या आज आएगी परिणाम की तारीख?
बता दें कि यूपी बोर्ड की ओर से अब तक ऐसा कोई भी अपडेट नहीं आया है। हालांकि, विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स में ऐसा दावा किया जा रहा है कि परिणाम की तारीख आज शाम तक घोषित हो सकती है। तारीख की घोषणा के एक या दो दिनों के भीतर ही यूपी बोर्ड दसवीं और बारहवीं कक्षा की परीक्षा के परिणाम भी घोषित कर दिए जाएंगे। उम्मीद जताई जा रही है कि 10वीं और 12वीं दोनों ही कक्षा के परिणाम एक साथ एक ही समय पर जारी किए जाएंगे।
UP Board Result Live: इन वेबसाइट पर देख सकेंगे रिजल्ट
- upmsp.edu.in
- upresults.nic.in
- results.upmsp.edu.in
- results.amarujala.com
UP Board Result 2022 : कैसे चेक कर सकेंगे अपना परिणाम?
- सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाएं।
- यहां होम पेज पर आपको 10वीं और 12वीं कक्षा के रिजल्ट का लिंक मिलेगा।
- इस पर क्लिक करने के बाद आपको अपना विवरण जैसे जन्मतिथि और रोल नंबर आदि दर्ज करना होगा।
- इसके बाद आपका रिजल्ट सामने की स्क्रीन खुल जाएगा।
- अब इसके बाद आप अपना परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं और इसका प्रिंट भी ले सकते हैं।