फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NVS JNVST Result 2022: नवोदय विद्यालय कक्षा नौवीं की दाखिला परीक्षा का परिणाम जारी, ऐसे करे चेंक

Wed, 15 Jun 2022 12:14 AM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

NVS JNVST Result 2022: उम्मीदवार जो जेएनवीएसटी कक्षा नौवीं की दाखिला परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे, वे अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट – navodaya.gov.in पर ऑनलाइन देख सकते हैं।
विज्ञापन
जवाहर नवोदय विद्यालय समिति (JNVS) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

NVS JNVST Result 2022: नवोदय विद्यालय समिति (NVS) ने मंगलवार, 14 जून को कक्षा नौवीं के लिए जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा (JNVST) के परिणाम घोषित कर दिए हैं। उम्मीदवार जो जेएनवीएसटी कक्षा नौवीं की दाखिला परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे, वे अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट – navodaya.gov.in पर ऑनलाइन देख सकते हैं। 
विज्ञापन

छात्र और उनके माता-पिता उम्मीदवार के पंजीकरण संख्या / रोल नंबर और जन्म तिथि का उपयोग करके जेएनवी कक्षा नौवीं का प्रवेश परिणाम 2022 की जांच कर सकते हैं। नवोदय विद्यालय कक्षा नौवीं की प्रवेश परीक्षा 09 अप्रैल, 2022 को आयोजित की गई थी।

कुछ नवोदय संस्थानों के लिए दाखिला परीक्षा परिणाम रोके गए

उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि नवोदय विद्यालय समिति (NVS) की ओर से जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा (JNVST) कक्षा नौवीं के लिए दाखिला परीक्षा के परिणाम कुछ संस्थानों जवाहर नवोदय विद्यालय नीमच, जवाहर नवोदय विद्यालय पुलवामा, जवाहर नवोदय विद्यालय कुलगाम और अन्य के लिए प्रशासनिक कारणों से रोक दिए गए हैं। उपयुक्त समय पर इनके लिए परिणाम समिति की ओर से जारी किए जाएंगे। 
 

NVS JNVST Result 2022: कक्षा नौवीं का परिणाम कैसे देखें?

  • चरण 1: सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट- navodaya.gov.in पर जाएं।
  • चरण 2: होम पेज पर, “परिणाम देखने के लिए यहां क्लिक करें” पढ़ने वाले लिंक पर क्लिक करें।
  • चरण 3: अपना परीक्षा रोल नंबर, जन्म तिथि दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
  • चरण 4: आपका जेएनवीएसटी कक्षा नौवीं की दाखिला परीक्षा का परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
  • चरण 5: परिणाम डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंट आउट ले लें।
विज्ञापन

NVS JNVST Result 2022: कक्षा छठवीं का परिणाम जल्द होगा जारी

इसके साथ ही नवोदय विद्यालय समिति (NVS) के परीक्षा प्राधिकरण ने जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा (JNVST) कक्षा छठवीं के परिणाम के बारे में एक अपडेट भी साझा किया है। अपडेट में कहा गया है कि सभी संबंधितों को सूचित किया जाता है कि सत्र 2022-23 में प्रवेश के लिए कक्षा छठवीं का जेएनवीएसटी 2022 (चयन सूची) का परिणाम अभी तक घोषित नहीं किया गया है।

आधिकारिक सूचना में कहा गया है कि कुछ अफवाहें फैलाई जा रही हैं कि परिणाम घोषित कर दिया गया है, जबकि ऐसा नहीं है। कक्षा छठवीं के लिए जेएनवीएसटी 2022 के परिणाम की घोषणा के संबंध में प्रामाणिक जानकारी के लिए कृपया केवल एनवीएस मुख्यालय की वेबसाइट पर ही देखें। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें