फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड: 15 या 16 जुलाई को जारी हो सकता है 10वीं-12वीं का रिजल्ट, पिछले 5 सालों की रिजल्ट तारीख जानिए

Tue, 13 Jul 2021 02:04 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

  • उत्तर प्रदेश बोर्ड की तरफ से दसवीं और बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों का रिजल्ट जुलाई के तीसरे हफ्ते में किसी भी वक्त जारी हो सकता है। बोर्ड 15 जुलाई व 16 जुलाई को रिजल्ट जारी कर सकता है।
विज्ञापन
विद्यार्थी (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश बोर्ड की तरफ से दसवीं और बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों का रिजल्ट जुलाई के तीसरे हफ्ते में किसी भी वक्त जारी हो सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यूपी बोर्ड दसवीं और बारहवीं कक्षा का रिजल्ट 15 जुलाई व 16 जुलाई को जारी कर सकता है। हालांकि, बोर्ड की तरफ से अभी रिजल्ट जारी होने की तारीख को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। कई रिपोर्ट्स में यह भी कहा जा रहा है कि यूपी बोर्ड दसवीं के परिणाम अगले हफ्ते घोषित कर सकता है। हालांकि, अभी बोर्ड की तरफ से रिजल्ट जारी होने की तारीख घोषित करना बाकी है।

विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-सीबीएसई: क्या 10वीं के रिजल्ट में होगी देरी? तारीख और ताजा जानकारी यहां जानिए

आपको बता दें कि कोरोना वायरस की वजह से यूपी बोर्ड ने दसवीं और बारहवीं कक्षा की परीक्षाओं को स्थगित कर दिया था। बोर्ड ने दसवीं और बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों के रिजल्ट के लिए आंतरिक मूल्यांकन पद्धति जारी की थी। इसी आंतरिक मूल्यांकन प्रक्रिया के जरिए इस साल दसवीं व बारहवीं का रिजल्ट तैयार किया जाएगा। यूपी बोर्ड का दसवीं और बारहवीं कक्षा का रिजल्ट upresults.nic.in और  upmsp.edu.in पर जारी किया जाएगा। इस साल 56,03,813 विद्यार्थियों ने परीक्षा के लिए पंजीकरण किया है। इनमें से 12वीं कक्षा की परीक्षा के लिए 29,94,312 विद्यार्थियों ने पंजीकरण किया था और जबकि दसवीं कक्षा की परीक्षा के लिए  26,09,501 विद्यार्थियों ने पंजीकरण किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-इग्नू टीईई परीक्षा 2021: समय सारिणी जारी, तीन अगस्त से नौ सितंबर तक होंगे एग्जाम, यहां देखें डिटेल्स


ऐसे चेक कर सकेंगे दसवीं कक्षा का रिजल्ट
-सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाएं।
- यहां होमपेज पर ही आपको 10वीं कक्षा के रिजल्ट का लिंक मिलेगा।
 -जिस पर क्लिक करने के बाद आपको अपना विवरण दर्ज करना होगा।
-इसके बाद आपका रिजल्ट खुल जाएगा।
-जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं और प्रिंट ले सकते हैं।
-दसवीं का रिजल्ट जारी होने के बाद ही आप देख सकेंगे।

आपको बता दें कि साल 2019 में यूपी बोर्ड ने 27 जुलाई को रिजल्ट जारी किया था।  2019 यूपी बोर्ड 12वीं का परिणाम 70 प्रतिशत रहा था। इस परीक्षा में बड़ौत की तनु तोमर नें 97.8 प्रतिशत अंक लाकर प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया था। 2020 में यूपी बोर्ड के बारहवीं का रिजल्ट 27 जून को जारी हुआ था। साल 2018 में बोर्ड का रिजल्ट 29 अप्रैल को जारी हुआ था। वहीं, साल 2019 में बोर्ड ने 9 जून को रिजल्ट जारी किया था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें