UP Board Exam Tips: मॉडल टेस्ट पेपर भी सॉल्व करना शुरू करें
इस समय ज्यादातर विद्यार्थी पूरी तन्मयता के साथ परीक्षा की तैयारी में जुटे हैं। लेकिन अब यह जरूरी है कि छात्र परीक्षा के लिए विषयों के रिवीजन के साथ-साथ मॉडल टेस्ट पेपर भी सॉल्व करना शुरू करें। इससे उन्हें अपनी कमियों और खामियों का पता चल सकेगा कि किस विषय में किस टॉपिक पर उनकी तैयारी कम है या उन्हें अधिक ध्यान देने की जरूरत है। तो आइए जानते हैं कक्षा 10वीं विज्ञान विषय की तैयारी कैसे करें -
UP Board Exam Tips: 10वीं विज्ञान की परीक्षा में इन टॉपिक्स से पूछे जाते हैं प्रश्न
यूपी बोर्ड हाईस्कूल के साइंस के एग्जाम में तीन विषयों से सवाल पूछे जाते हैं। यह परीक्षा कुल 70 अंकों की होती है जिसमें फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी के सवाल होते हैं। इस सब्जेक्ट की बेहतर तैयारी के लिए विद्यार्थियों को अधिक से अधिक नए मॉडल पेपर के प्रश्नों का अभ्यास करना चाहिए। क्योंकि इस बार भी नए पैटर्न पर सवाल पूछे जा रहे हैं।
मॉडल प्रश्न-पत्रों के आधार पर यह कहा जा सकता है कि जहां भौतिक विज्ञान में न्यूमेरिकल पर फोकस रखना होगा। वहीं, रसायन विज्ञान में अच्छे प्रदर्शन के लिए छात्र-छात्राओं को तत्वों का रासायनिक नाम, उनके परमाणु भार, परमाणु क्रमांक जैसी बुनियादी जानकारी होना बेहद ही जरूरी है। परीक्षा प्रश्न- पत्र में अक्सर इनसे संबंधित वैकल्पिक सवाल पूछे लिए जाते हैं।
UP Board Exam Tips: इन टॉपिक्स का नहीं करना है अभ्यास
कोविड-19 महामारी के कारण स्कूलों में नियमित पढ़ाई नहीं हो सकी थी। इसलिए बोर्ड ने छात्रों को बोर्ड परीक्षा सिलेबस में कटौती करते हुए राहत दी थी। इसके तहत निम्नलिखित टॉपिक्स को पाठ्यक्रम से बाहर कर दिया गया है। अत: इन टॉपिक्स को नहीं पढ़ना है।
- धातु एवं अधातु
- तत्वों का आवर्त वर्गीकरण
- जंतुओं तथा पौधों में नियंत्रण एवं समन्वय
- प्राकृतिक संसाधन
- ऊर्जा के स्रोत - बायोगैस
- हमारा पर्यावरण - पारितंत्र, ओजोन परत का अपक्षयन
- अपर्वतन - आवर्धन, लैंस की क्षमता, प्रकाश का प्रकीर्णन, दैनिक जीवन में अनुप्रयोग।
- विद्युत का प्रभाव।
- विद्युत धारा का चुंबकीय प्रभाव आदि।