छात्रों को हो रही परेशानी
उत्तर प्रदेश बोर्ड द्वारा परीक्षा के लिए पंजीकरण में आधार को अनिवार्य किए जाने के बाद छात्रों को काफी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे छात्र जिनके पास में आधार नहीं है वे आवेदन नहीं कर पा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक 04 दिन पहले ही आधार की अनिवार्यता को लेकर बोर्ड ने वेबसाइट पर अपडेट जारी किया था। अब तक इस मामले पर किसी भी अधिकारी का बयान सामने नहीं आया है।
हजारों छात्रों की पढ़ाई छूटने का खतरा
उत्तर प्रदेश बोर्ड द्वारा आधार को अनिवार्य किए जाने के बाद हजारों छात्रों पर पढ़ाई छूट जाने का खतरा बन गया है। नवीं और ग्यारहवीं के छात्रों पर बड़ा संकट आ गया है। वहीं, 10वीं और 12वीं कक्षा में प्रवेश लेने वाले छात्रों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
इस साल भी केवल 70 फीसदी सिलेबस
कोरोना महामारी के बाद छात्रों को हुए नुकसान को देखते हुए यूपी बोर्ड ने सत्र 2022-23 में भी नवीं से लेकर बारहवीं तक के छात्रों को 70 फीसदी पाठ्यक्रम पढ़ाने का निर्णय लिया है। बोर्ड की ओर से अधिकारिक वेबसाइट पर साल 2022-23 सत्र के लिए सिलेबस को जारी किया गया है। बोर्ड ने बीते साल भी सिलेबस में कटौती की थी।