कब होगी परीक्षा?
राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी द्वारा सीएसआईआर यूजीसी नेट जून परीक्षा का आयोजन सितंबर महीने में आयोजित होने की संभावना है। परीक्षा ऑनलाइन मोड में 03 घंटे की होगी। इस परीक्षा के विस्तृत शेड्यूल को जल्द ही जारी किया जाएगा। उम्मीदवार किसी भी नए अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बना कर रखें। आवेदन आज रात 11.50 बजे तक होंगे।
आवेदन पत्र में सुधार की सुविधा
सीएसआईआर यूजीसी नेट जून परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को उनके आवेदन पत्र में सुधार की भी सुविधा दी जाएगी। ऐसे उम्मीदवार जिन से आवेदन पत्र में कोई भी त्रुटि हो गई है, वे 12 से 14 अगस्त, 2022 तक अपने आवेदन पत्र में सुधार कर सकते हैं।
इतना आवेदन शुल्क लगेगा
इस परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों को 1000 रुपये आवेदन शुल्क जमा करना होगा। ईडब्लूएस और ओबीसी(एनसीएल) उम्मीदवारों को 500 रुपये और एससी व एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को 250 रुपये आवेदन शुल्क जमा करने होंगे। दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए आवेदन निशुल्क है।