फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Board Exam 2023: यूपी बोर्ड 10वीं की परीक्षा सामाजिक विज्ञान के पेपर के साथ कल होगी खत्म, ये हैं खास टिप्स

Thu, 02 Mar 2023 05:10 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

UP Board Exam 2023: यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 16 फरवरी से चल रही हैं। यूपी बोर्ड परीक्षा का अंतिम पेपर 04 मार्च को होगा। 
 
विज्ञापन
UP Board Exam 2023 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UP Board Exam 2023: यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 16 फरवरी से चल रही हैं। यूपी बोर्ड परीक्षा का अंतिम पेपर 04 मार्च को होगा। 17 दिन तक चलने के बाद यह परीक्षा होली से पहले समाप्त हो जाएगी। कल यानी 03 मार्च को हाईस्कूल की परीक्षा सामाजिक विज्ञान के प्रश्न-पत्र के साथ समाप्त हो रही है।
विज्ञापन

 

बता दें कि यूपी 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा में 58 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं ने पंजीकरण कराया था। जिनमें से लगभग 31.2 लाख छात्र यूपी कक्षा 10 बोर्ड परीक्षा में शामिल होने के लिए पंजीकृत थे। जबकि यूपी कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा में करीब 27.5 लाख छात्रों का पंजीकरण हुआ था।

 

गौरतलब है कि यूपी बोर्ड परीक्षा 10वीं और 12वीं दोनों के लिए 16 फरवरी, 2023 से शुरू हुई हैं। यूपीएमएसपी मैट्रिक बोर्ड परीक्षा तीन मार्च, 2023 को समाप्त होगी और इंटर मीडिएट बोर्ड परीक्षा चार मार्च, 2023 को समाप्त होगी।
 
विज्ञापन

यूपी बोर्ड 10वीं की सामाजिक विज्ञान की परीक्षा देने जा रहे परीक्षार्थियों को कुछ जरूरी गाइडलाइंस का पालन करना होगा। इसके साथ ही उन्हें निम्नलिखित परीक्षा टिप्स को फॉलो करना होगा।  
  • सबसे पहले सामाजिक विज्ञान के पाठ्यक्रम को अच्छी तरह से पढ़ लें।
  • सामाजिक विज्ञान में बहुत सारी तारीखें और घटनाएं शामिल हैं। इसलिए छोटे नोट्स बनाने से आपको इसे याद रखने में मदद मिलेगी। 
  • सिद्धांतों को समझना जरूरी है।
  • घटनाओं को रटने की बजाय इसे समझें।
  • मानचित्र और ग्राफ पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है।
  • एक ही दिन सारे विषय न पढ़ें।
  • उत्तर लिखने की गति को बढ़ाएं।
  • छात्रों को परीक्षा की तैयारी के दौरान पर्याप्त नींद की कमी होती है। इसलिए नींद पूरी लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें