यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं एग्जाम की तैयारियों में जुटे स्टूडेंट्स के लिए आज हम एक खास जानकारी साझा करने जा रहे हैं। कोरोना महामारी के कारण यूपी बोर्ड की परीक्षाएं कुछ समय के लिए स्थगित कर दी गई हैं लेकिन हालात बेहतर होते ही इन्हें कराया जा सकता है। छात्र अधिक जानकारी के लिए यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट https://upmsp.edu.in/ पर विज़िट कर सकते हैं।
टॉपर बनने के लिए ‘शोभित’ ने दी कौन सी टिप्स
आपको बता दें कि
Safalta.com ने अपने फेमस शो Safalta Talks में मशहूर यूट्यूबर शोभित निर्वाण को आमंत्रित किया था जहां बोर्ड परीक्षाओं में 'कैसे कोई भी छात्र टॉपर बन सकता है?' जब ये सवाल उनसे पूछा गया तो उन्होंने बताया कि, ‘बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी करने वाले हर छात्र को टाइम टेबल जरूर बनाना चाहिए और उसका नियमित रूप से पालन भी करना चाहिए। इस मूल मंत्र का पालन करके कोई भी छात्र टॉपर बन सकता है’। इसके अलावा भी उन्हें छात्रों को कई ढेरों टिप्स दिए जिनकी मदद से वो परीक्षा में बेहतर परफॉर्म कर सकते हैं।
कैसे जुड़ें इस सेशन से
अगर आप भी इस शो को देखना चाहते हैं तो अभी इस लिंक
https://youtu.be/DXax9A_UOzc पर क्लिक करें। आप Safalta के यूट्यूब चैनल पर जाकर इसे पूरा देख सकते हैं। इसके अलावा आप इस लिंक
http://bit.ly/SAFALTA-APP के जरिए सफलता ऐप को भी डाउनलोड कर सकते हैं।