बता दें संशोधित टाइम-टेबल 2021 के मुताबिक हाई स्कूल की परीक्षाएं 8 मई से 25 मई तक आयोजित की जाएंगी। वहीं इंटरमीडिएट कक्षाओं की परीक्षाएं 8 मई से शुरू होकर 28 तक चलेंगी। दोनों कक्षाओं की परिक्षाएं दो शिफ्ट में आयोजित की जाएंगी। पहली शिफ्ट सुबह 8 बजे से 11.15 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 2 बजे से शाम 5.15 बजे तक होगी। यूपी बोर्ड के नियमों के मुताबिक परीक्षार्थी को परीक्षा आरंभ होने से पहले प्रश्नपत्र पढ़ने के लिए 15 मिनट का समय दिया जाएगा। इसके अलावा दिव्यांग एवं दृष्टिबाधित परीक्षार्थियों को निर्धारित अवधि के अतिरिक्त 20 मिनट प्रति घंटे के हिसाब से दिया जाएगा। इस बार हाई स्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाओं में क्रमश: 29,94,312 और 26,09,501 परीक्षार्थी शामिल होंगे।