फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Board 2020: कक्षा 12वीं के छात्र यहां देखें अर्थशास्त्र का मॉडल पेपर

Fri, 17 Jan 2020 09:28 AM IST
रत्नप्रिया रत्नप्रिया एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

UP Board Class 12 Economics Model Paper: उत्तर प्रदेश बोर्ड परीक्षाएं शुरू होने में अब ज्यादा वक्त नहीं बचा है। इस समय विद्यार्थी रिवीजन के साथ-साथ मॉडल पेपर्स हल कर भी अपनी परीक्षा की तैयारी को बेहतर कर रहे हैं। आपकी इस तैयारी में मदद करने के लिए हम भी आपके लिए रोज नए मॉडल पेपर्स लेकर आ रहे हैं। ये पेपर्स उत्तर प्रदेश बोर्ड के स्कूलों के शिक्षक शिक्षिकाओं द्वारा ही तैयार किए गए हैं।

विज्ञापन


इसके पहले हम कक्षा 12वीं के अंग्रेजी विषय का मॉडल पेपर दे चुके हैं। आज आपको अर्थशास्त्र का मॉडल पेपर दिया जा रहा है। अगर आपने अंग्रेजी का पेपर नहीं देखा, तो परेशान होने की जरूरत नहीं। उसका लिंक भी हम आपको आगे दे रहे हैं। आपकी सहूलियत के लिए मॉडल पेपर की फोटो भी दी जा रही है, जिसे आप डाउनलोड कर उसका प्रिंट निकाल सकते हैं।

समयः 3 घंटे 
निर्देशः प्रारम्भ के 15 मिनट परीक्षार्थियों को प्रश्न पत्र पढ़ने के लिए निर्धारित हैं।
पूर्णांकः 100 

नोटः (1) सभी प्रश्न करने अनिवार्य हैं। 
(2) प्रश्न सं. 1 से 12 तक बहुविकल्पीय हैं। जिनका केवल सही उत्तर अपनी उत्तरपस्तिका में लिखना है। प्रश्न सं. 13 से 16 तक अति लघु उत्तरीय प्रश्न हैं, जिनका प्रत्येक उत्तर लगभग 25 शब्दों में, प्रश्न सं. 17 से 22 तक लघु उत्तरीय प्रश्न हैं, जिनका प्रत्येक उत्तर लगभग 50 शब्दों में, प्रश्न सं. 23 से 28 तक दीर्घ उत्तीय प्रश्न हैं, जिनका उत्तर लगभग 150 शब्दों में लिखना है। 
(3) प्रत्येक प्रश्न के लिये निर्धारित अंक उसके सम्मुख अंकित हैं।

बहुविकल्पीय प्रश्न 

1. निम्नलिखित में से कौन-सी विशेषता विनिमय की है?  (1 अंक)
(1) वस्तुओं एवं सेवाओं का होना 
(2) वस्तुओं का ऐच्छिक हस्तान्तरण 
(3) वैधानिक व पारस्परिक स्वीकृति 
(4) इनमें से कोई नहीं 

2. बाजार की शक्तियों से क्या अभिप्राय है?  (1 अंक)
(1) मांग और पूर्ति
(2) मांग और कीमत 
(3) पूर्ति और कीमत 
(4) इनमें से कोई नहीं 

3. "ब्याज निश्चित अवधि के लिए तरलता से परित्याग का पुरस्कार है" यह कथन किसका है। (1 अंक)
(1) मार्शल का
(2) पींगू का
(3) रॉबर्टसन का
(4) कीन्स का 

4. 'सर्वशिक्षा अभियान' प्रारम्भ किया गया - (1 अंक) 
(1) वर्ष 1986 ई० में
(2) वर्ष 2001-02 ई० में
(3) 1 अप्रैल, 1992 में 
(4) इनमें से कोई नहीं 

5. निम्नलिखित आंकड़ों का बहुलक होगा- 4, 1, 4, 7, 8, 4, 7, 4, 8, 5, 3, 8, 4, 2, 3,  - (1 अंक)
(1)8
(2) 4 
(3.) 7
(4) 17 

6. समरूप वस्तुओं की कीमत होगी -  (1 अंक)
(1) एक समान
(2) ऊँची 
(3) नीची
(4) उतार-चढ़ाव 

7. राष्ट्रीय जनसंख्या नीति की घोषणा किस वर्ष की गयी थी - (1 अंक)
(1) 1999
(2) 2000 
(3) 2001
(4) 2002 

8. भारत के केन्द्रीय बैंक का नाम क्या है? (1 अंक)
(1) सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया 
(2) भारतीय रिजर्व बैंक
(3) भारतीय स्टेट बैंक 
(4) इनमें से कोई नहीं 

9. पूर्ण प्रतियोगिता के अन्तर्गत किसी वस्तु की कीमत का निर्धारण होता है- (1 अंक) 
(1) क्रेताओं की मांग के द्वारा 
(2) विक्रेताओं की पूर्ति के द्वारा
(3) उद्योग की मांग-पूर्ति की शक्तियों के द्वारा
(4) फर्मो की लागतों के द्वारा 

10. निम्न में से कौन-सा प्रत्यक्ष कर है? (1 अंक)
(1) सेवा कर
(2) आयकर 
(3) बिक्री कर
(4) मनोरंजन कर 

11. एक देश द्वारा अपनी सीमाओं के अन्तर्गत किए गए व्यापार को कहते हैं- (1 अंक)
(1) आन्तरिक व्यापार 
(2) प्रान्तीय (जिला) व्यापार 
(3) राज्य व्यापार
(4) विदेशी व्यापार 

12. संचयी आवृति वक्र को कहा जाता है - (1 अंक)
(1) ओजाइव
(2) पाई चित्र 
(3) दंड आरेख 
(4) अन्तर्विभक्त दंड आरेख

अतिलघु उत्तरीय प्रश्न 

13. वस्तु-विनिमय से आप क्या समझते हैं? (4 अंक) 
14. भारत में क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों की स्थापना कब की गयी? (4 अंक)
15. भारत में इंटरनेट सेवा कब प्रारम्भ हुई? (4 अंक)
16. आर्थिक लगान किसे कहते हैं? (4 अंक)

लघु उत्तरीय प्रश्न 

17. स्थित लागत और परिवर्तनशील लागत में मुख्य अन्तर क्या है? (5 अंक)
18. माध्यमिक शिक्षा पर संक्षिपत टिप्पणी लिखिए। (5 अंक)
19. एक दिए हुए वर्ष में विभिन्न फसलों की उत्पाद मात्रा नीचे दी हुई है। समान्तर माध्य ज्ञात कीजिए - (5 अंक)
फसलें    उत्पादन (कुन्तल में)
गेहूं        95
धान        87
मक्का        79
तिलहन    64
गन्ना        52
कपास    43
दालें        28    

20. नकद मजदूरी और असल मजदूरी में अन्तर स्पष्ट कीजिए। (5 अंक)
21. व्यापार सन्तुलन का अर्थ लिखिए। (5 अंक)
22. राष्ट्रीय आय की आधारभूत संकल्पनाओं को समझाएं। (5 अंक)

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न 

विज्ञापन

23. बाजार की परिभाषा दीजिए। विभिन्न प्रकार के बाजार के लक्षणों (विशेषताओं) की व्याख्या कीजिए। (7 अंक)

अथवा 

रेखाचित्र द्वारा कीमत-निर्धारण के सामान्य सिद्धान्त की विवेचना कीजिए। 

24. भारतीय रिजर्व बैंक के प्रमुख कार्यो की विवेचना कीजिए। (7 अंक)

अथवा 

विदेशी व्यापार से आप क्या समझते हैं? विदेशी व्यापार के गुण एवं दोष का विवेचन कीजिए। 

25. उपयुक्त चित्र देते हुए औसत लागत और सीमान्त लागत के बीच सम्बन स्पष्ट कीजिए। (7 अंक)

अथवा 

आगम (आय.) की अवधारणा से आप क्या समझते हैं? कुल आय, औसत आय तथा सीमान्त आय का अर्थ लिखिए।

26. अपूर्ण प्रतियोगता में फर्म अल्पकाल व दीर्घकाल में उत्पादन व कीमत व निर्धारण किस प्रकार करती है? सचित्र व्याख्या कीजिए। (7 अंक)

अथवा 

प्रदेश सरकार की आय के स्त्रोतों का वर्णन कीजिए। 

ये भी पढ़ें : UP Board 2020: कक्षा 12वीं के छात्रों के लिए यहां है अंग्रेजी का मॉडल पेपर

27. अर्थशास्त्र में वितरण से आप क्या समझते हैं? वितरण की समस्या समझाए। (7 अंक)

अथवा 

रिकार्डो के लगान सिद्धान्त की व्याख्या विस्तृत एवं सघन खेती के अन्तर्गत कीजिए। 

28. माध्यिका से आप क्या समझते हैं? इसको परिभाषित करते हुए इसकी विशेषताओं पर संक्षेप में प्रकाश डालिए। (7 अंक)

अथवा 

सांख्यिकी विधि के विभिन्न प्रकारों को बताइए।

टिप्स - देवेंद्र सिंह यादव, अर्थशास्त्र शिक्षक, डीसी इंटर कॉलेज मोहाना
  • बहुविकल्पीय प्रश्नों को पहले हल करें। इसके बाद लघु उत्तरीय। 
  • हेडिंग के आधार पर प्रश्नों का उत्तर सही क्रम में दें। सांख्यिकी प्रश्नों पर भी विशेष ध्यान दें।
  • अलग-अलग परिभाषा को हाईलाइटर से दर्शाएं।
  • पूरे कोर्स का अध्ययन करें। समयस्या होने पर संबंधित शिक्षक की सहायता लें।
यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं के अर्थशास्त्र विषय का मॉडल पेपर डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें