OSSTET Admit Card 2019-20 : ओडिशा बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन, ओडिशा द्वारा 15 जनवरी, 2020 को OSSTET परीक्षा के एडमिट कार्ड 2019-20 जारी कर दिए गए हैं। जाे उम्मीदवार परीक्षा में का इंतजार कर रहे हैं, वे उम्मीदवार अब बीएसई, ओडिशा की आधिकारिक वेबसाइट osstet.co.in के माध्यम से या आगे दी गई लिंक से अपने परीक्षा के एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
बता दें कि परीक्षा से संबंधित सभी जानकारियां एडमिट कार्ड पर उपलब्ध है। परीक्षा के लिए 2 घंटे 30 मिनट का समय दिया जाएगा और परीक्षा ऑफलाइन माध्यम से आयोजित की जाएगी। ओएसएसटीईटी परीक्षा का आयोजन दो पालियाें में किया जाएगा। पेपर -I और पेपर-II, परीक्षा में शामिल प्रश्न बहुविकल्पीय होंगे।
ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 7 दिसंबर, 2019 से 16 दिसंबर, 2019 तक संपन्न कि गई थी। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट या नीचे दिए गए लिंक के माध्यम से अपने परीक्षा के एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं।