यूपी बोर्ड की परीक्षाएं कब से होंगी?
गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट
बोर्ड परीक्षाएं 18 फरवरी 2026 से शुरू हो रही हैं। ऐसे में परीक्षा से ठीक पहले आयोजित यह ऑनलाइन कार्यक्रम छात्रों के लिए काफी अहम माना जा रहा है।
यूपी बोर्ड के एग्जाम सेशन से जुड़ी जरूरी बातें
- कक्षा 10 और 12 के छात्रों के लिए राज्य स्तरीय ऑनलाइन YouTube सेशन आयोजित होगा।
- सेशन 14 फरवरी 2026 को सुबह 10:30 बजे शुरू किया जाएगा।
- बोर्ड परीक्षाएं उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद के तहत 18 फरवरी 2026 से शुरू होंगी।
- कार्यक्रम में परीक्षा रणनीति, विषयवार तैयारी, समय प्रबंधन और तनाव से बचने के टिप्स दिए जाएंगे।
- अपर मुख्य सचिव (माध्यमिक शिक्षा) की अध्यक्षता में यह सत्र होगा।
- मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक, जिला विद्यालय निरीक्षक, प्रधानाचार्य और शिक्षक इसमें शामिल होंगे।
- सभी सरकारी, सहायता प्राप्त और वित्तविहीन स्कूलों को छात्रों के लिए लाइव प्रसारण की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं।
- ज्यादा से ज्यादा छात्रों को इस सेशन से जोड़ने पर जोर दिया गया है।
ऑनलाइन सत्र में क्या तैयारियां कराई जाएंगी?
नोटिस में बताया गया है कि इस ऑनलाइन सत्र में परीक्षा की तैयारी, समय प्रबंधन, विषयवार रणनीति और तनाव प्रबंधन जैसे अहम मुद्दों पर छात्रों को मार्गदर्शन दिया जाएगा। इसका मकसद
बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों को मानसिक रूप से तैयार करना और उनकी तैयारी को मजबूत बनाना है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता अपर मुख्य सचिव, माध्यमिक शिक्षा के नेतृत्व में होगी और इसमें शिक्षा विभाग के अधिकारी, शिक्षक तथा विद्यालयों के प्रतिनिधि भी जुड़ेंगे।
कहां देख सकेंगे लाइव?
बोर्ड परीक्षा में शामिल होने जा रहे छात्र इस लिंक पर जाकर सत्र में शामिल हो सकेंगे:
www.youtube.com/live/p4Gk7fdS5xY
ज्यादा से ज्यादा छात्रों को सत्र से जोड़ने की अपील
परीक्षा से ठीक पहले आयोजित किया जा रहा यह सत्र छात्रों के लिए खास माना जा रहा है। विभाग ने मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशकों और जिला विद्यालय निरीक्षकों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने जिलों के स्कूलों में इस लाइव सेशन की व्यवस्था कराएं, ताकि ज्यादा से ज्यादा छात्र इसमें शामिल हो सकें।
नोटिस में यह भी कहा गया है कि सभी सरकारी, सहायता प्राप्त और वित्तविहीन विद्यालय अपने स्तर पर छात्रों को इस ऑनलाइन कार्यक्रम से जोड़ें। विभाग का मानना है कि सही मार्गदर्शन और समय पर जानकारी मिलने से छात्र परीक्षा के दौरान बेहतर प्रदर्शन कर सकेंगे और अनावश्यक तनाव से भी बच पाएंगे।