फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Board 2021: अगर प्रमोट किए गए 12वीं के छात्र तो इनका होगा बड़ा नुकसान

सार

प्रमोट होने की स्थिति में 12वीं क्लास के हजारों छात्रों का हो सकता है भारी नुकसान। यूपी बोर्ड की 12वीं की परीक्षाओं को रद्द करने की खबरों से हजारों छात्र परेशान।
विज्ञापन
BOARD Exams - फोटो : Safalta.com
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद् (UPMSP) के 10वीं के छात्रों के बाद अब यूपी बोर्ड के बारहवीं छात्रों के भी छमाही और प्री बोर्ड एग्जाम के अंकों को परिषद की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड करने की खबरें सामने आ रही हैं जिसकी वजह से 12वीं के हजारों छात्रों के बीच काफी मायूसी है। हालांकि छात्रों का एक बड़ा तबका बोर्ड के इस फैसले से संतुष्ट भी है लेकिन 12वीं के बाद  प्रोफेशनल कोर्सेज में एडमिशन लेने या विदेशों में पढ़ाई करने की चाहत रखने वाले हजारों स्टूडेंट्स के करियर पर प्रोमट होने की स्थिति में मिलने वाली औसत मार्किंग का बुरा असर पड़ सकता है। आपको बता दें कि अभी तक मिली जानकारी के अनुसार 28 मई तक सभी स्कूलों को 10वीं, और 12वीं के सभी छात्रों के प्री-बोर्ड एग्जाम के नंबरों को अपलोड करने के निर्देश दिए गए हैं। हालांकि परीक्षाओं को रदद् करने पर कोई आधिकारिक फैसला नहीं हुआ है। खबर है कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप-मुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा और बोर्ड के उच्चाधिकारियों के बीच जल्द ही मीटिंग होगी और उसके बाद ही इस मुद्दे पर कोई ठोस फैसला लि्या जाएगा।
विज्ञापन



ऐसे रखिए जारी यूपी बोर्ड की तैयारी
यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं की परीक्षाओं को रद्द करने की कोई पुख्ता जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है । ऐसे में बोर्ड छात्रों को चाहिए कि वे अपनी परीक्षाओं की तैयारी को पहले की तरह जारी रखें। इसके लिए छात्र www.safalta.com  द्वारा चलाए जा रहे फ्री क्रैश कोर्स को अपना सकते हैं जहां प्रत्येक विषय की निशुल्क तैयारी कराई जा रही है। तो देर किस बात की अभी गूगल प्ले स्टोर पर जाएं या इस लिंक  http://bit.ly/SAFALTA-APP  पर क्लिक करें और सफलता ऐप डाउनलोड करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें