UP Board Exam 2020, High School and Intermediate Exams 2020: अगले महीने से उत्तर प्रदेश की हाई स्कूल (Class 10 High School) और इंटरमीडिएट (Class 12 Inter) बोर्ड परीक्षा 2020 शुरू हो रही है। इसे लेकर उत्तर प्रदेश शासन द्वारा जरूरी दिशानिर्देश जारी किए गए हैं। इसमें केंद्रों, पर्यवेक्षकों और विद्यार्थियों, सभी के लिए दिशानिर्देश दिए गए हैं।
परीक्षा केंद्रों पर छात्र-छात्राओं की जांच (तलाशी) किस तरह की जाएगी, इस संबंध में भी जरूरी दिशानिर्देश आए हैं। जिनका जांचकर्ता को सख्ती से पालन करना है। क्या-क्या निर्देश दिए गए हैं, इस बारे में आगे पढ़ें।