फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Board Result 2025: इंटर के टॉपर्स में किसे मिले पूरे नंबर? जानें किस विषय में किसने हासिल किए 100 फीसदी अंक

Fri, 25 Apr 2025 06:46 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

UP Board Result 2025: यूपी बोर्ड 12वीं की टॉपर महक जायसवाल ने भौतिकी और जीव विज्ञान में सबसे ज्यादा अंक मिले हैं। हालांकि, महक को किसी भी विषय में 100 फीसदी अंक नहीं मिले, लेकिन इस बाद भी उन्होंने पूरे प्रदेश में टॉप किया है।

यूपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट यहां देखें
यूपी बोर्ड 12वीं का रिजल्ट यहां देखें
विज्ञापन
UP Board Result 2025 - फोटो : X(@upboardpryj)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UPMSP: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने 12वीं की बोर्ड परीक्षा 2025 के नतीजे जारी कर दिए हैं। इस साल कुल 25,98,560 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी थी। लड़कों का उत्तीर्ण प्रतिशत 76.60% रहा, जबकि लड़कियों ने 86.37% सफलता के साथ बाजी मारी। यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं की टॉप-10 विद्यार्थियों की सूची में 30 छात्र-छात्राओं के नाम शामिल हैं, जिसमें 24 लड़कियां हैं। वहीं, टॉप-3 की सूची में कुल 6 विद्यार्थी शामिल है।

विज्ञापन


इंटरमीडिएट की परीक्षा में महक जायसवाल ने पूरे राज्य में पहला स्थान हासिल किया है। उन्हें 500 में से 486 अंक मिले हैं। महक को भौतिकी और जीव विज्ञान में सबसे ज्यादा अंक मिले हैं। इन विषयों में मेधावी छात्रा ने 99 अंक हासिल किए हैं। सभी विषयों में यही उनका अधिकतम स्कोर रहा। हालांकि, महक को किसी भी विषय में 100 फीसदी अंक नहीं मिले, लेकिन इसके बाद भी उन्होंने पूरे प्रदेश में टॉप किया है।
 ऐसे में आइए जानते हैं कि टॉप-3 विद्यार्थियों की सूची में किस विद्यार्थी को किस विषय में सर्वाधिक अंक मिले हैं।

UP Board Result 2025: किन्हें और किन विषयों में मिले पूरे 100 अंक

टॉप-3 की सूची में तीन विद्यार्थियों को कुछ विषयों में 100 फीसदी तक अंक मिले हैं। 
  • दूसरे स्थान पर आने वाली अमरोहा की साक्षी (484/500) को भौतिकी विज्ञान में 100 अंक मिले हैं।
  • दूसरे स्थान पर आने वाले सुलतानपुर के आदर्श यादव (484/500) ने गणित में 100 अंक पाए हैं।
  • तीसरे स्थान पर आने वाली इटावा की मोहिनी (484/500) को रसायन विज्ञान में 100 अंक मिले हैं।
 
स्थान नाम विषय
दूसरा साक्षी भौतिकी विज्ञान
दूसरा आदर्श यादव गणित
तीसरे मोहिनी रसायन विज्ञान

UPMSP UP Board 12th Topper LIst 2025: यह रहे इस साल के छह टॉपर

 
स्थान नाम कुल अंक (500) प्रतिशत शहर
पहला महक जायसवाल 486 97.20% प्रयागराज
दूसरा साक्षी 484 96.80% अमरोहा
दूसरा आदर्श यादव 484 96.80% सुल्तानपुर
दूसरा शिवानी सिंह 484 96.80% प्रयागराज
दूसरा अनुष्का सिंह 484 96.80% कौशाम्बी
तीसरा मोहिनी 482 96.40% इटावा


 

Mahak Jaiswal Marksheet: टॉपर महक की मार्कशीट

प्रयागराज की महक जायसवाल ने 12वीं कक्षा में टॉप किया है। महक ने 500 में से 486 अंक हासिल कर अपने शहर का नाम रौशन किया है। इंटरमीडिएट परीक्षा में महक ने 97.20% अंक पाए हैं। महक की पढ़ाई बच्चा राम यादव इंटर कॉलेज, भुलाई का पुरा, प्रयागराज से हुई है। महक ने सभी विषयों में शानदार प्रदर्शन किया है।
 
विषय अंक पूर्ण अंक
हिंदी 95D 100
अंग्रेजी 95D 100
भौतिकी 99D 100
रसायन विज्ञान 98D 100
जीव विज्ञान 99D 100
कुल अंक 486 (97.20%)
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी ने दी बधाई

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर मेरिट सूची में स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को बधाई दी है। साथ ही उन्होंने विफल हुए विद्यार्थियों को निराश न होकर आत्म-मूल्यांकन करने को कहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें