फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Board 10th Topper 2025: हाईस्कूल के सेकेंड टॉपर को दो विषयों में मिले 100 पर्सेंटाइल; जानें बाकियों के अंक

Fri, 25 Apr 2025 06:36 PM IST
Kripa Arora एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

UP Board 10th Topper's 2025: यूपी बोर्ड 10वीं के नतीजे जारी हो गए हैं। इस साल, यश प्रताप सिंह, यूपी बोर्ड 10वीं के टॉपर रहे हैं। वहीं, दूसरे स्थान पर दो लोग, तीसरे स्थान पर तीन छात्रों ने  नाम दर्ज किया है। यहां पढ़े।
विज्ञापन
UP Board 10th Topper's 2025 - फोटो : X/upboardpryj
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विज्ञापन

UP Board 10th Topper's 2025: यूपी बोर्ड 10वीं के नतीजे जारी हो गए हैं। इस साल, यूपी हाई स्कूल में कुल 25 लाख 45 हजार 815 परीक्षार्थी बैठ थे, इनमें 13 लाख 27 हजार 24 लड़के परीक्षा में शामिल हुए थे। इसके साथ ही 12 लाख 18 हजार 791 लड़कियां परीक्षा में शामिल हुईं। 

इस वर्ष, कुल 22 लाख 94 हजार 122 छात्र परीक्षा में पास हुए हैं। हाईस्कूल में कुल 90.11 फीसदी छात्र पास हुए हैं। इसके साथ ही इस साल भी लड़कियों ने बाजी मारी है। 93.87 प्रतिशत लड़कियां परीक्षा में उत्तीर्ण हुई हैं, वहीं 86.66 फीसदी लड़कों ने भी परीक्षा पास की हैं।
विज्ञापन


UP Board 10th Topper's 2025: टॉपर्स के विषयवार अंक

इस साल, यश प्रताप सिंह, यूपी बोर्ड 10वीं के टॉपर रहे हैं। उन्होंने हिंदी में 97, अंग्रेजी में 98, गणित में 99, विज्ञान में 96, सामाजिक विज्ञान में 98 और कला में 99 अंक प्राप्त किए हैं।
 

विषय

यश प्रताप सिंह (प्रथम)

    अंशी

     (द्वितीय)               

  अभिषेक यादव     
    (द्वितीय)

  ऋतु गर्ग            
   (तृतीय)

  अर्पित वर्मा       

     (तृतीय)

     सिमरन गुप्ता            

        (तृतीय)

हिंदी

97

99

97

95

99

98

अंग्रेजी

98

96

97

99

97

98

गणित

99

100

99

100

100

98

विज्ञान

96

94

99

99

97

94

सामाजिक विज्ञान    

98

97

96

95

94

98

कला

99

100

98

97

98

99



दूसरे स्थान पर दो लोग, अंशी और अभिषेक यादव ने जगह बनाई है। अंशी ने हिंदी में 99, अंग्रेजी में 96, गणित और कला में 100, विज्ञान में 94, सामाजिक विज्ञान 97 अंक हासिल किए है। इसके साथ ही अभिषेक ने हिंदी और अंग्रेजी में 97, गणित और विज्ञान में 99, सामाजिक विज्ञान में 96, और कला में 98 अंक प्राप्त किए हैं।
 

विज्ञापन

UP Board 10th Topper's 2025: तीसरे स्थान पर तीन छात्रों ने दर्ज किया नाम 
  • ऋतु गर्ग ने हिंदी में 95, अंग्रेजी में 99, गणित में 100, विज्ञान में 99, सामाजिक विज्ञान में 95, कला में 98 अंक हासिल किए हैं।
  • अर्पित वर्मा ने हिंदी में 99, अंग्रेजी में 97, गणित में 100, विज्ञान में 97, सामाजिक विज्ञान में 94 और कला में 98 अंक प्राप्त किए हैं। 
  • सिमरन गुप्ता ने हिंदी, अंग्रेजी, सामाजिक विज्ञान और गणित में 98, विज्ञान में 94 और कला  में 99 अंक आई हैं। 

UP Board 10th Topper's 2025: टॉपर को नहीं मिले किसी विषय में 100 अंक

यूपी बोर्ड 10वीं के टॉपर यश प्रताप सिंह को किसी भी विषय में 100 अंक नहीं मिले हैं। वहीं दूसरी स्थान पानी वाली अंशी ने गणित और कला में 100 अंक मिले हैं। इसके साथ तीसरे स्थान प्राप्त करने वाले अर्पित वर्मा और ऋतु गर्ग ने गणित में 100 अंक हासिल किए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें