UP BEd JEE Counselling 2024 Registration
- फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक
UP BEd JEE 2024: बुंदेलखंड विश्वविद्यालय, झांसी ने आज, 13 अगस्त को उत्तर प्रदेश बैचलर ऑफ एजुकेशन संयुक्त प्रवेश परीक्षा की काउंसलिंग के लिए पंजीकरण शुरू कर दिया है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bujhansi.ac.in. पर जाकर यूपी बीएड जेईई काउंसलिंग के लिए पंजीकरण फॉर्म भर सकते हैं।
पंजीकरण प्रक्रिया पूरी करने के लिए उम्मीदवारों को काउंसलिंग शुल्क का भुगतान करना होगा, जोकि 750 रुपये है। आधिकारिक विवरणिका के अनुसार, यूपी बीएड सीट स्वीकृति शुल्क 5,000 रुपये है। काउंसलिंग शुल्क का भुगतान क्रेडिट, डेबिट, यूपीआई या नेट बैंकिंग सुविधाओं के माध्यम से ऑनलाइन किया जा सकता है।