UP B.Ed Entrance Exam 2020: उत्तर प्रदेश में विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर बीएड प्रवेश परीक्षा का आयोजन नौ अगस्त को होगा। यह परीक्षा दो पालियों में होगी। पहली पाली सुबह 9 बजे से 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर में 2 बजे से 5 तक होगी। इस परीक्षा के लिए सूबे में 1089 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। 431904 विद्यार्थी बीएड प्रवेश परीक्षा को देंगे।
हर परीक्षा केंद्र पर सीसीटीवी से रखी जाएगी निगरानी
परीक्षा केंद्रों पर कोरोना वायरस से बचाव के लिए पूरा बंदोबस्त होगा और सोशल डिस्टेंसिंग के नियम का पालन किया जाएगा। नकल के रोकथाम के लिए हर परीक्षा केंद्र पर सीसीटीवी कैमरे से निगरानी रखी जाएगी। इसके अलावा परीक्षा की वेब-कास्टिंग की जाएगी। इसकी मॉनिटरिंग के लिए लखनऊ यूनिवर्सिटी में कंट्रोल रूम बनाया गया है।
इसे भी पढ़ें-GATE 2021: गेट परीक्षा का शेड्यूल जारी, एग्जाम पैटर्न और तारीख के बारे में जानिए
तय समय से एक घंटे पहले पहुंचे विद्यार्थी
सभी विद्यार्थियों को परीक्षा केंद्रों पर तय वक्त से एक घंटे पहले पहुंचना होगा। ऐसा प्रावधान इसलिए किया गया है ताकि सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन करके अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्रों में प्रवेश कराया जा सकें। इसके अलावा, सभी अभ्यर्थियों के लिए फेस मास्क अनिवार्य किया गया है। अभ्यर्थियों को सैनिटाइजर के साथ ही पानी की बोतल और खाने का सामान भी अपना लाना होगा।
इसे भी पढ़ें-बिहार: बोर्ड ने इंटर 2020-22 सत्र में नामांकन के लिए प्रथम चयन सूची जारी की
अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र की दो प्रतियां परीक्षा केंद्र लानी हैं। एक परीक्षा कक्ष में कक्ष निरीक्षक महोदय को देनी हैं। परीक्षा के लिए साप्ताहिक लॉकडाउन में छूट दी गई है। परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों को लॉकडाउन में आने-जाने की पूरी छूट मिलेगी। सभी सार्वजनिक व निजी यातायात जैसे टेंपो, टैक्सी, ओला, उबर, प्राइवेट व सरकारी बसें चलेंगी ताकि विद्यार्थियों को परीक्षा देने के लिए जाने में कोई दिक्कत न हो।
परीक्षा केंद्र पर परीक्षा-कक्षों व फर्नीचर को सैनिटाइज किया जाएगा। परीक्षार्थियों का इंफ्रारेड थर्मामीटर द्वारा शारीरिक तापमान मापा जाएगा, ताकि उनके स्वास्थ्य के बारे में पता चल सकें। हर परीक्षा केंद्र में सेनिटाइजर, हैंड वाश आदि की पर्याप्त व्यवस्था की जाएगी। इस साल यूपी बीएड प्रवेश परीक्षा राज्य के 73 जिलों में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में आयोजित की जाएगी।