फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

GATE 2021: गेट परीक्षा का शेड्यूल जारी, एग्जाम पैटर्न और तारीख के बारे में जानिए

Sat, 08 Aug 2020 02:05 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क,अमर उजाला
विज्ञापन
study
विज्ञापन

GATE 2021: गेट परीक्षा का शेड्यूल जारी हो गया है। आईआईटी बॉम्बे ने गेट 2021 परीक्षा की तिथि जारी कर दी है। इस परीक्षा के लिए आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि 14 सितंबर है और लेट फीस के साथ आवेदन फॉर्म जमा करने की तारीख 7 अक्टूबर रखी गई है। आवेदन फॉर्म में सुधार की आखिरी तारीख 13 नवंबर है। गेट परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र 8 जनवरी 2021 में जारी होगा और उसके बाद 5 फरवरी 2021 को परीक्षा होगी।

विज्ञापन


आधिकारिक वेबसाइट पर करें रजिस्ट्रेशन
इस परीक्षा के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन करें। अभ्यर्थी gate.iitb.ac.in के जरिए परीक्षा के लिए आवेदन करें। पंजीकरण प्रक्रिया 14 सितंबर से शुरू होगी और 30 सितंबर तक चलेगी। परीक्षा 5 फरवरी से 14 फरवरी 2021 के बीच आयोजित होगी। यह परीक्षा दो पाली में होगी।  पहली पाली सुबह 9 बजे से 12 बजे तक और दूसरी दोपहर 3 बजे से 6 बजे तक होगी।

इसे भी पढ़ें- TN SSLC Result 2020: कक्षा 10वीं परीक्षा के परिणाम 10 अगस्त को होंगे जारी
विज्ञापन


GATE परीक्षा 2021 में कुछ बदलाव हुए हैं। इस बार दो नए विषयों को जोड़ा गया है। जो कि पर्यावरण विज्ञान एंड इंजीनियरिंग और ह्यूमैनिटीज एंड सोशल साइंस हैं। परिणाम की घोषणा की तारीख से GATE 2021 स्कोरकार्ड तीन साल के लिए वैध रहेगा। यह परीक्षा कंप्यूटर आधारित होगी और बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। उम्मीदवारों को तीन घंटे के समय में कुल 100 अंकों के लिए 65 सवालों के जवाब देने होंगे। परीक्षा में दो खंड होते हैं।
विज्ञापन


गेट आईआईटी व आईआईएससी संस्थानों में एमटेक डिग्री पाठ्यक्रमों में प्रवेश का द्वार है। इसके अलावा, गेट पास करने वाले पीएसयू नौकरियों में भी रखा जाता है। शिक्षा मंत्रालय और अन्य सरकारी छात्रवृत्ति के साथ स्नातकोत्तर कार्यक्रमों (मास्टर और डॉक्टरेट) में प्रवेश के लिए भी गेट मांगते हैं। इस साल यह परीक्षा 27 विषयों के लिए आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें