फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आत्महत्या की रोकथाम पर केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय की ड्राफ्ट गाइडलाइन तैयार, वेलनेस टीमें गठित करने का निर्देश

Wed, 04 Oct 2023 01:45 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

सिफारशों में कहा गया है कि स्कूल प्रिंसिपल के नेतृत्व में एक स्कूल वेलनेस टीम (एसडब्ल्यूटी) का गठन किया जा सकता है।
विज्ञापन
Dharmendra Pradhan - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने छात्रों की आत्महत्या को रोकने के लिए स्कूलों के लिए तैयार किए गए मसौदा दिशानिर्देशों में वेलनेस टीमों का गठन करने, खुद को नुकसान पहुंचाने के जोखिम वाले छात्रों की पहचान और उनकी काउंसिलिंग करना शामिल है।

विज्ञापन


मसौदे में सहकर्मियों के साथ तुलना, विफलता को स्थायी मानना और अकादमिक प्रदर्शन को सफलता का एकमात्र आधार बनाने पर पाबंदी, खाली कक्षाओं को बंद करने, अंधेरे गलियारों को रोशन करने और बगीचों एवं अन्य क्षेत्रों की सफाई करने की भी सिफारिश की गई है। इस साल कोचिंग हब कोटा में इंजीनियरिंग और मेडिकल प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी करने वाले रिकॉर्ड संख्या में छात्रों ने आत्महत्या की है।

सिफारशों में कहा गया है कि स्कूल प्रिंसिपल के नेतृत्व में एक स्कूल वेलनेस टीम (एसडब्ल्यूटी) का गठन किया जा सकता है। जब आत्महत्या का संकेत प्रदर्शित करने वाले छात्र की पहचान की जाती है, तो एसडब्ल्यूटी तत्काल कार्रवाई कर सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें