अमर उजाला
Wed, 4 October 2023
मॉनसून के मौसम में बादल फटने की घटनाएं सामने आती हैं
आखिर बादल कैसे फटते हैं यह सवाल हम सबके मन जरूर आता होगा
आज हम आपको आसान भाषा में इसके बारे में बताएंगे...
मौसम विभाग की माने तो, जब अचानक 20 से 30 वर्ग किलोमीटर के इलाके में एक घंटे या उससे कम समय में 100 मिमी. या उससे अधिक बरसात हो जाए तो इसे बादल फटना कहते हैं।
इस स्थिति में एक सीमित क्षेत्र में कई लाख लीटर पानी एक साथ धरती पर गिरता है
यह अलग से कोई घटना नहीं है, बल्कि भारी बारिश का हिस्सा है
इस प्राकृतिक घटना को क्लाउडबर्स्ट या फ्लैश फ्लड भी कहा जाता है
सिक्किम में बादल फटने की घटना सामने आई है, जिसमें सेना के 23 जवानों के लापता होने की खबर है
सिक्किम में बादल फटने और लोनार्क झील के टूटने से कई इलाकों में अचानक बाढ़ आ गई
क्या है भूकंप का केंद्र और तीव्रता का मतलब?