फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NEP 2020: मातृभाषा में शिक्षा मुहैया कराना राष्ट्रीय शिक्षा नीति का लक्ष्य, केंद्रीय मंत्री ने कही ये बातें

Sun, 30 Jul 2023 04:37 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

NEP 2020: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने रविवार को कहा कि नई शिक्षा नीति में छात्रों को उनकी मातृभाषा में शिक्षा प्रदान करने पर ध्यान केंद्रित किया गया है।
विज्ञापन
Dharmendra Pradhan, Education Minister - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

NEP 2020: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने रविवार को कहा कि नई शिक्षा नीति में छात्रों को उनकी मातृभाषा में शिक्षा मुहैया कराने पर ध्यान केंद्रित किया गया है। एनईपी के तीन साल पूरे होने पर केंद्रीय मंत्री ने कहा, "देश के विभिन्न हिस्सों से बड़ी संख्या में छात्र इस प्रदर्शनी 'ज्ञान कुंभ' में भाग ले रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

एनईपी ने मातृभाषा में शिक्षा प्रदान करने पर ध्यान केंद्रित किया है। उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति के तीन साल पूरे होने के उपलक्ष्य में शनिवार को पीएम मोदी की मौजूदगी में 'अखिल भारतीय शिक्षा समागम' का उद्घाटन किया गया। प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को दिल्ली के भारत मंडपम में अखिल भारतीय शिक्षा समागम नामक एक शैक्षिक सम्मेलन का उद्घाटन किया, जो राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 की तीसरी वर्षगांठ के अवसर पर हुआ।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें