हाई कोर्ट के मौजूदा जज की देखरेख में होनी चाहिए जांच: कांग्रेस
कांग्रेस ने भी इस मांग का समर्थन करते हुए राज्यभर में धरना दिया। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि जांच सीबीआई द्वारा हाई कोर्ट के मौजूदा जज की देखरेख में होनी चाहिए। साथ ही चेतावनी दी कि अगर मांगें पूरी नहीं हुईं तो 3 अक्तूबर को मुख्यमंत्री आवास का घेराव किया जाएगा।
देहरादून में प्रदर्शन का नेतृत्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि इस मुद्दे पर सरकार के खिलाफ आखिरी दम तक लड़ाई लड़ें।
सरकार की कार्रवाई
इस बीच, परीक्षा आयोजन में लापरवाही बरतने पर सरकार ने कार्रवाई भी की है। हरिद्वार में परीक्षा कराने के लिए नियुक्त सेक्टर मजिस्ट्रेट केएन तिवारी, इंस्पेक्टर रोहित कुमार और कांस्टेबल ब्रह्मादत्त जोशी को निलंबित कर दिया गया है। इसके अलावा टिहरी के एक कॉलेज में इतिहास की सहायक प्राध्यापक सुमन, जिन्होंने सॉल्वर की भूमिका निभाई, को भी निलंबित कर दिया गया है। बताया गया कि आरोपी खालिद ने अपने मोबाइल फोन से प्रश्नपत्र की तीन पन्नों की तस्वीर खींची थी।