फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UKPSC Junior Assistant Result Out: उत्तराखंड जूनियर असिस्टेंट भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक

Sun, 07 May 2023 04:26 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

UKPSC Junior Assistant Results 2023: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (यूकेपीएससी) ने कनिष्ठ सहायक भर्ती परीक्षा 2022 का परिणाम घोषित कर दिया है।
विज्ञापन
UKPSC JA Recruitment 2022 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UKPSC Junior Assistant Results 2023: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (यूकेपीएससी) ने कनिष्ठ सहायक (Junior Assistant) भर्ती परीक्षा 2022 का परिणाम घोषित कर दिया है। परीक्षा में शामिल रहे उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट psc.uk.gov.in पर विजिट कर अपना परिणाम मेरिट सूची की जांच और डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन

यूकेपीएससी कनिष्ठ सहायक परीक्षा 2022 रविवार 05 मार्च 2023 को उत्तराखंड के 13 जिला केंद्रों पर आयोजित की गई थी। परीक्षा की उत्तर कुंजी 21 मार्च को जारी की गई थी। यूकेपीएससी भर्ती अभियान का उद्देश्य कनिष्ठ सहायक (जूनियर असिस्टेंट) के लिए कुल 445 रिक्तियों को भरना है।

जूनियर असिस्टेंट भर्ती परीक्षा में शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवार जिनके रोल नंबर मेरिट लिस्ट में दिखाई देंगे, वे टाइपिंग टेस्ट (अंग्रेजी / हिंदी) के लिए उपस्थित होने के पात्र होंगे। इसका शेड्यूल जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा।
 
विज्ञापन

UKPSC Junior Assistant Results ऐसे करें चेक 

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट psc.uk.gov.in पर जाएं।

  • होमपेज पर, “परिणाम” टैब पर क्लिक करें।

  • कनिष्ठ सहायक परीक्षा-2022 परिणाम लिंक पर क्लिक करें।

  • यूकेपीएससी कनिष्ठ सहायक परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा।

  • इसे डाउनलोड करें और चेक करें।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें