फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UK Scholarships: आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर ब्रिटेन का तोहफा, भारतीय छात्रों के लिए 75 स्कॉलरशिप की घोषणा

Wed, 29 Jun 2022 11:55 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

ब्रिटेन की सरकार ने बुधवार को सितंबर 2022 से यूनाइटेड किंगडम यानी ब्रिटेन में अध्ययन करने के लिए जाने वाले भारतीय छात्रों के लिए 75 स्कॉलरशिप शुरू करने की घोषणा की है।
विज्ञापन
scholarship - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UK Unveils 75 Scholarships for Indian Students: ब्रिटेन की सरकार ने भारत की स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में भारतीय छात्रों को बड़ा तोहफा दिया है। ब्रिटेन की सरकार ने बुधवार को सितंबर 2022 से यूनाइटेड किंगडम यानी ब्रिटेन में अध्ययन करने के लिए जाने वाले भारतीय छात्रों के लिए 75 स्कॉलरशिप शुरू करने की घोषणा की है। इसके अलावा ब्रिटिश काउंसिल छह अंग्रेजी छात्रवृत्ति भी उपलब्ध करा रहा है।

विज्ञापन

ब्रिटिश उच्चायुक्त ने की स्कॉलरशिप की घोषणा

ब्रिटिश सरकार की ओर से की गई घोषणा के के अनुसार, ये स्कॉलरशिप पूरी तरह से वित्त पोषित होगी और इसके लिए भारत की प्रमुख कंपनियों के साथ साझेदारी करने की घोषणा की गई है। इस आशय की घोषणा भारत में नियुक्त ब्रिटिश उच्चायुक्त ने की है। ब्रिटिश उच्चायुक्त एलेक्स एलिस ने कहा कि भारत की आजादी के 75वें वर्ष में यह दोनों देशों के लिए एक बड़ा अवसर है। मैं भारतीय छात्रों के लिए 75 स्कॉलरशिप की घोषणा को लेकर खुश हूं। 

ब्रिटेन के 150 से अधिक विश्वविद्यालय होंगे कवर

इसके अतिरिक्त, भारत में ब्रिटिश काउंसिल की ओर से विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और गणित (एसटीईएम) में महिलाओं के लिए लगभग 18 छात्रवृत्ति की पेशकश की जा रही है, जिसमें ब्रिटेन के 150 से अधिक विश्वविद्यालयों में 12,000 से अधिक पाठ्यक्रम शामिल हैं। इनके साथ ही ब्रिटिश काउंसिल छह अंग्रेजी स्कॉलरशिप भी दे रही है। यूके सरकार ने कहा कि यह अब तक एक वर्षीय मास्टर कार्यक्रम के लिए दी जाने वाली पूरी तरह से वित्त पोषित स्कॉलरशिप की सबसे अधिक संख्या है। 
 

ये कंपनियां बनेंगी स्पॉन्सर

एचएसबीसी, पियर्सन इंडिया, हिंदुस्तान यूनिलीवर, टाटा संस और डुओलिंगो भारत की आजादी की 75वीं वर्षगांठ का जश्न मनाने के लिए इस पहल का समर्थन करने वाली कंपनियों में शामिल हैं। एचएसबीसी इंडिया 15 छात्रवृत्तियों को स्पॉन्सर करेगा, पियर्सन इंडिया दो को प्रायोजित करेगा, हिंदुस्तान यूनिलीवर, टाटा संस और डुओलिंगो 75 छात्रवृत्तियों के हिस्से के रूप में एक-एक को प्रायोजित करेगा। उम्मीदवारों को स्कॉलरशिप पात्रता के लिए दो साल का कार्यानुभव होना जरूरी है। 
विज्ञापन

शिक्षा भारत और ब्रिटेन के बीच एक लीविंग ब्रिज

ब्रिटिश सरकार ने कहा कि शिक्षा ब्रिटेन और भारत के बीच प्रवासी लीविंग ब्रिज का एक मुख्य आधार है, जो लोगों को समान मूल्यों और समानता के माध्यम से जोड़ता है। उल्लखेनीय है कि नवीनतम आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, मार्च 2022 को समाप्त होने वाले वर्ष में भारतीय नागरिकों को लगभग 1,08,000 स्टडी वीजा जारी किए गए हैं, जो कि पिछले वर्ष की तुलना में लगभग दोगुना है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें