2,23,403 परीक्षार्थी पंजीकृत
प्रभारी माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ. एसबी जोशी के अनुसार, हाईस्कूल व इंटर की परीक्षा के लिए 2,23,403 परीक्षार्थियों ने पंजीकरण कराया था। इसमें हाईस्कूल के लिए 1,13,690 और इंटर के 1,09,713 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। हाईस्कूल में 1,11,420 संस्थागत, 2,268 व्यक्तिगत परीक्षार्थी शामिल हैं। इंटर में 1,05,298 संस्थागत, 4,401 व्यक्तिगत परीक्षार्थी शामिल हैं। बोर्ड परीक्षा के आयोजन के लिए प्रदेशभर में कुल 1,245 परीक्षा केंद्र बनाए गए। इनमें 49 एकल व 1196 मिश्रित केंद्र थे।
UBSE Result 2025: पास होने के लिए चाहिए इतने अंक
परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में न्यूनतम 33% अंक प्राप्त करना अनिवार्य है। जिन छात्रों के एक या दो विषयों में अंक कम रह जाते हैं, उन्हें पूरक परीक्षा देने का अवसर मिलेगा। इस परीक्षा से जुड़ी विस्तृत जानकारी बोर्ड द्वारा मुख्य परिणाम जारी होने के बाद साझा की जाएगी।
अमर उजाला पर ऐसे देख सकेंगे रिजल्ट
उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा के नतीजे घोषित होने पर छात्र अमर उजाला की वेबसाइट के माध्यम से अपना रिजल्ट देख सकते हैं। इसके अलावा, उन्हें अपनी ऑनलाइन मार्कशीट डाउनलोड करने की भी सुविधा मिलेगी। रिजल्ट देखने और डाउनलोड करने के लिए निम्नलिखित चरणों का पालन करें:
- सबसे पहले, अमर उजाला की रिजल्ट पेज amarujala.com/results पर जाएं।
- विभिन्न बोर्डों की सूची में से उत्तराखंड बोर्ड का चयन करें, जो थोड़ा नीचे मिलेगा।
- 10वीं कक्षा के छात्र 10वीं के लिंक पर और 12वीं कक्षा के छात्र 12वीं के लिंक पर क्लिक करें।
- पंजीकरण संख्या, रोल नंबर या रोल कोड जैसे मांगे गए क्रेडेंशियल्स दर्ज करें।
- सबमिट पर क्लिक करें और आपका रिजल्ट स्क्रीन पर खुलकर आ जाएगा।
- आप चाहें तो उपलब्ध डाउनलोड बटन पर क्लिक करके अपनी ऑनलाइन मार्कशीट डाउनलोड भी कर सकते हैं।