फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JEE Main 2025: जेईई मेन सत्र-2 की अंतिम उत्तर कुंजी जारी, दो प्रश्न हटाए गए; अब नतीजों का इंतजार

Fri, 18 Apr 2025 06:41 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

JEE Mains Final Answer Key 2025: एनटीए ने सत्र-2 की जेईई मेन परीक्षा के पेपर-1 की अंतिम उत्तर कुंजी जारी कर दी है। जिन भी उम्मीदवारों ने इस पेपर-1 की परीक्षा दी थी, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं।
 
विज्ञापन
JEE Mains 2025 Final Answer Key - फोटो : Official Website (jeemain.nta.nic.in.)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

JEE Main 2025 Final Answer Key: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने जेईई मेन सत्र-2 पेपर-1 की अंतिम उत्तर कुंजी प्रकाशित कर दी है। जो भी उम्मीदवार पेपर-1 के लिए उपस्थित हुए थे, वे जेईई मेन की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवार इसकी मदद से अपने संभावित अंकों क गणना भी कर सकते हैं।

विज्ञापन


अंतिम उत्तर कुंजी जारी हो चुकी है। ऐसे में उम्मीद लगाई जा सकती है कि एनटीए सत्र-2 की जेईई मेन परीक्षा का रिजल्ट भी जल्द ही जारी कर सकता है।
 

दो प्रश्न ड्रॉप किए गए

एनटीए ने फाइनल आंसर-की से दो सवाल हटा दिए हैं। एनटीए की नीति के अनुसार, हटाए गए सवालों के लिए सभी उम्मीदवारों को पूरे अंक मिलेंगे।

JEE Main 2025 Marking Scheme: जेईई मेन मार्किंग स्कीम

  • MCQ के लिए, उम्मीदवारों को सही या सबसे उपयुक्त उत्तर के लिए चार अंक मिलेंगे। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक अंक काटा जाएगा। प्रयास न किए गए प्रश्नों के लिए कोई अंक नहीं दिया जाएगा।
  • यदि किसी प्रश्न के एक से अधिक विकल्प सही हैं, तो सही विकल्पों में से किसी एक को चुनने वाले को पूरे अंक दिए जाएंगे।
  • यदि सभी विकल्प सही हैं, तो उस प्रश्न का उत्तर देने वालों को पूरे अंक मिलेंगे।
  • यदि कोई प्रश्न छोड़ दिया जाता है तो सभी अभ्यर्थियों को पूरे अंक दिए जाएंगे।

विज्ञापन

JEE Main Result 2025: कब आएंगे नतीजे

एनटीए ने जेईई मेन सेशन 2 के रिजल्ट की तारीख की भी पुष्टि कर दी है। एक्स पर एक पोस्ट में कहा गया है कि उम्मीदवारों को कल यानी 19 अप्रैल तक रिजल्ट मिल जाएगा। परीक्षा की सूचना बुलेटिन के अनुसार, परिणाम भी कल, 17 अप्रैल तक आने की उम्मीद थी।

जेईई मेन परिणाम की जांच करने के लिए आवेदन संख्या और जन्मतिथि की आवश्यकता होगी, लेकिन अंतिम उत्तर कुंजी की जांच या डाउनलोड करने के लिए किसी लॉगिन विवरण की आवश्यकता नहीं है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें