फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UK Board Result 2025: सुबह 11 बजे घोषित होगा उत्तराखंड बोर्ड का परिणाम, अमर उजाला पर ऐसे देखें नतीजे

Sat, 19 Apr 2025 07:30 AM IST
शिवम गर्ग एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

UK Board Result 2025 Date and Time: उत्तराखंड बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम शनिवार, 19 अप्रैल 2025 को घोषित किए जाएंगे। परिणाम की तारीख घोषित होने के बाद से ही परीक्षा में शामिल छात्र-छात्राएं अपने रिजल्ट को लेकर उत्साहित हैं और बेसब्री से इसका इंतजार कर रहे हैं।

छात्र यहां क्लिक करके खुद को पंजीकृत कर सकते हैं। पंजीकरण करने के बाद आपको परिणाम से जुड़ी हर ताजा अपडेट मिलती रहेगी।

10वीं के छात्र यहां पंजीकरण करें
12वीं के छात्र यहां पंजीकरण करें
विज्ञापन
Uttarakhand Board Result 2025 - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Uttarakhand Board Class 10th-12th Result 2025: उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (UBSE) आज शनिवार, 19 अप्रैल 2025 को सुबह 11 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम घोषित करेगा। यह जानकारी उत्तराखंड बोर्ड के सभापति डॉ. मुकुल कुमार सती ने दी है। छात्र अपना परिणाम देखने के लिए अमर उजाला की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रोल नंबर दर्ज कर पंजीकरण कर सकते हैं।
विज्ञापन


कक्षा 10वीं के रिजल्ट की ताजा अपडेट के लिए यहां क्लिक करें

कक्षा 12वीं के रिजल्ट की ताजा अपडेट के लिए यहां क्लिक करें
विज्ञापन


ध्यान दें कि उत्तराखंड बोर्ड के परिणाम फिलहाल ऑनलाइन मोड में उपलब्ध होंगे, जो कि एक प्रोविजनल मार्कशीट होगी। इसके बाद छात्र अपनी असली मार्कशीट संबंधित स्कूल से प्राप्त कर सकेंगे। 

11 मार्च को खत्म हुई थी परीक्षा

उत्तराखंड में बोर्ड परीक्षा की शुरुआत 21 फरवरी को हुई। दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं 21 फरवरी से 11 मार्च 2025 के बीच आयोजित की गईं। इंटर की बोर्ड परीक्षा की शुरुआत हिंदी, कृषि हिंदी और हाईस्कूल की बोर्ड परीक्षा की शुरुआत हिंदुस्तानी संगीत, टंकण की परीक्षा के साथ हुई। 

2,23,403 परीक्षार्थी पंजीकृत

प्रभारी माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ. एसबी जोशी के अनुसार, हाईस्कूल व इंटर की परीक्षा के लिए 2,23,403 परीक्षार्थियों ने पंजीकरण कराया था। इसमें हाईस्कूल के लिए 1,13,690 और इंटर के 1,09,713 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। हाईस्कूल में 1,11,420 संस्थागत, 2,268 व्यक्तिगत परीक्षार्थी शामिल हैं। इंटर में 1,05,298 संस्थागत, 4,401 व्यक्तिगत परीक्षार्थी शामिल हैं। बोर्ड परीक्षा के आयोजन के लिए प्रदेशभर में कुल 1,245 परीक्षा केंद्र बनाए गए। इनमें 49 एकल व 1196 मिश्रित केंद्र थे।

UBSE Result 2025: पास होने के लिए चाहिए इतने अंक

परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में न्यूनतम 33% अंक प्राप्त करना अनिवार्य है। जिन छात्रों के एक या दो विषयों में अंक कम रह जाते हैं, उन्हें पूरक परीक्षा देने का अवसर मिलेगा। इस परीक्षा से जुड़ी विस्तृत जानकारी बोर्ड द्वारा मुख्य परिणाम जारी होने के बाद साझा की जाएगी।
विज्ञापन

अमर उजाला पर ऐसे देख सकेंगे रिजल्ट

उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा के नतीजे घोषित होने पर छात्र अमर उजाला की वेबसाइट के माध्यम से अपना रिजल्ट देख सकते हैं। इसके अलावा, उन्हें अपनी ऑनलाइन मार्कशीट डाउनलोड करने की भी सुविधा मिलेगी। रिजल्ट देखने और डाउनलोड करने के लिए निम्नलिखित चरणों का पालन करें:
  • सबसे पहले, अमर उजाला की रिजल्ट पेज amarujala.com/results पर जाएं।
  • विभिन्न बोर्डों की सूची में से उत्तराखंड बोर्ड का चयन करें, जो थोड़ा नीचे मिलेगा।
  • 10वीं कक्षा के छात्र 10वीं के लिंक पर और 12वीं कक्षा के छात्र 12वीं के लिंक पर क्लिक करें।
  • पंजीकरण संख्या, रोल नंबर या रोल कोड जैसे मांगे गए क्रेडेंशियल्स दर्ज करें।
  • सबमिट पर क्लिक करें और आपका रिजल्ट स्क्रीन पर खुलकर आ जाएगा।
  • आप चाहें तो उपलब्ध डाउनलोड बटन पर क्लिक करके अपनी ऑनलाइन मार्कशीट डाउनलोड भी कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें