फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UK Board Toppers List: उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट में छात्र-छात्राओं में रही कड़ी टक्कर, देखें किस टॉपर को मिले कितने अंक?

Mon, 06 Jun 2022 08:25 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

UK Board Result 2022 Toppers List and Their Rank Marks: उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट में परिणाम में छात्र-छात्राओं में कड़ी टक्कर देखने को मिली है। जानिए किस टॉपर को मिले कितने अंक?
विज्ञापन
उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट टॉपर्स लिस्ट - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UK Board Result 2022 OUT: उत्तराखंड बोर्ड (UK Board) की ओर से सोमवार को कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणाम जारी कर दिए गए हैं। परिणाम में छात्र-छात्राओं में कड़ी टक्कर देखने को मिली है। उत्तराखंड बोर्ड हाई स्कूल की परीक्षा में सुभाष इंटर कॉलेज, थौलधार, टिहरी के छात्र मुकुल सिस्वाल ने टॉप किया है। 10वीं बोर्ड परीक्षा में मुकुल सिस्वाल ने 99 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें : UK Board Result 2022: कैसे देखें उत्तराखंड बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट? जानें चार आसान तरीके

जबकि इंटरमीडिएट में एसवीएमआईसी, मायापुर, हरिद्वार की छात्रा दीया राजपूत ने टॉप किया है। दीया ने 97 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। हाईस्कूल की परीक्षा में 77.74 फीसदी छात्र उत्तीर्ण हुए हैं। जबकि इंटरमीडिएट का परीक्षाफल 82.63 फीसदी रहा है। सूबे के शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने टॉपर्स को बधाई दी है। 

यह भी पढ़ें : UK Board Result 2022 OUT: उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट जारी, यहां जानें 10वीं-12वीं का पास पर्सेंटेज

उत्तराखंड बोर्ड की ओर से इंटरमीडिएट परीक्षा 2022 के टॉपर्स की सूची जारी कर दी गई है। टॉप-5 में नौ होनहारों ने जगह बनाई है।

कक्षा 12वीं की वरीयता सूची

क्र.सं.

रैंक

टॉपर का नाम

स्कोर

1

1

दीया राजपूत

97 फीसदी

2

2

अंशुल बहुगुणा

96.80 फीसदी

3

3

सुमित सिंह मेहता

96.60 फीसदी

4

3

दर्शित चौहान

96.60 फीसदी

5

4

विवक कुमार दिवाकर

96.40 फीसदी

6

5

विपिन सिंह

96.20 फीसदी

7

5

असना अंसारी

96.20 फीसदी

8

5

शालिनी

96.20 फीसदी

9

5

वरनदीप कौर सैनी

96.20 फीसदी


यह भी पढ़ें : UK Board Result 2022 Out Live: उत्तराखंड बोर्ड 10वीं-12वीं के नतीजे जारी, 2021 के मुकाबले कम रहा रिजल्ट
 

उत्तराखंड बोर्ड की ओर से हाई स्कूल परीक्षा 2022 के टॉपर्स की सूची जारी कर दी गई है। टॉप-5 में छह होनहारों ने जगह बनाई है।

कक्षा 10वीं की वरीयता सूची

क्र.सं.

रैंक

टॉपर का नाम

स्कोर

1

1

मुकुल सिस्वाल

99 फीसदी

2

2

आयुषी अवस्थी

98.6 फीसदी

3

2

आयुष जुएल

98.6 फीसदी

4

3

रबीना कोरंगा

98.4 फीसदी

5

4

शिवांश साहू

98.2 फीसदी

6

5

सोनी

98 फीसदी


यह भी पढ़ें : Board Exam Results: एक साथ चार राज्यों की बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी, जानें कहां कैसा रहा रिजल्ट
विज्ञापन

UK Board Result 2022: कैसे चेक करें अपना परिणाम?

  1. छात्र परिणाम चेक करने के लिए नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन करें
  2. सबसे पहले परिणाम देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइट ubse.uk.gov.in पर जाएं। 
  3. UBSE UK Board 12th Result 2022 या  UBSE UK Board 10th Result 2022 के लिंक पर क्लिक करें। 
  4.  अब अपना रोल नंबर, जन्म तिथि आदि दर्ज करें और सबमिट के बटन पर क्लिक करें।
  5. अब आपका परिणाम प्रदर्शित होगा, इसमें अपनी जानकारियां चेक कर लें। 
  6. अब परिणाम को डाउनलोड करें और आगे की जरूरत के लिए इसका एक प्रिंट आउट ले लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें