फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूजीसी ने देश के 23 विश्वविद्यालयों को बताया फर्जी, देखें पूरी सूची

Wed, 24 Jul 2019 09:36 AM IST
रत्नप्रिया रत्नप्रिया एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

देश में हर तरफ दाखिलों का मौसम चल रहा है। कई जगहों पर दाखिले की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, तो कुछ में अब भी जारी है। इस बीच छात्रों के लिए बड़ी खबर आई है। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने देश के 23 विश्वविद्यालयों को फर्जी बताया है। अगर आप इनमें से किसी में दाखिला ले चुके हैं, या लेने जा रहे हैं, तो सावधान हो जाएं।

विज्ञापन


यूजीसी ने मंगलवार, 23 जुलाई 2019 को यह सूची जारी की है। इसके अनुसार, देश में सबसे ज्यादा फर्जी विश्वविद्यालय उत्तर प्रदेश में संचालित किए जा रहे हैं। दूसरे स्थान पर दिल्ली है। इन दोनों के अलावा भी कई राज्यों में फर्जी विश्वविद्यालय संचालित हो रहे हैं। यूजीसी द्वारा जारी राज्यवार इन विश्वविद्यालयों की पूरी सूची आप आगे देख सकते हैं।

उत्तर प्रदेश
  • नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ इलेक्ट्रो कॉम्प्लेक्स होमियोपैथी, कानपुर
  • नेताजी सुभाष चंद्र बोस यूनिवर्सिटी (ओपन यूनिवर्सिटी)
  • अलीगढ़ उत्तर प्रदेश विश्वविद्यालय, कोसी कलां, मथुरा
  • महाराणा प्रताप शिक्षा निकेतन विश्वविद्यालय, प्रतापगढ़
  • वाराणसेया संस्कृत विश्वविद्यालय
  • वाराणसी महिला ग्राम विद्यापीठ/ विश्वविद्यालय (वीमेंस यूनिवर्सिटी), ईलाहाबाद
  • गांधी हिंदी विद्यापीठ, ईलाहाबाद
  • इंद्रप्रस्थ शिक्षा परिषद
दिल्ली
  • एडीआर सेंट्रिक ज्युरिडिशियल यूनिवर्सिटी
  • इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड इंजीनियरिंग
  • विश्वकर्मा ओपन यूनिवर्सिटी ऑफ सेल्फ एंप्लॉयमेंट
  • कॉमर्शियल यूनिवर्सिटी लिमिटेड, दरियागंज
  • यूनाइटेड नेशंस यूनिवर्सिटी
  • वोकेशनल यूनिवर्सिटी
  • आध्यात्मिक विश्वविद्यालय
  • वाराणसेया संस्कृत विश्वविद्यालय
अन्य राज्यों में चल रहे फर्जी विश्वविद्यालयों की सूची आगे देखें।

ये भी पढ़ें : 2020 बोर्ड परीक्षा में ये पांच बड़े बदलाव करने जा रहा है CBSE, पेपर पैटर्न भी होगा नया
 
विज्ञापन

ओडिशा
  • नवभारत शिक्षा परिषद, राउरकेला
  • नॉर्थ ओडिशा यूनिवर्सिटी ऑफ एग्रीकल्च एंड टेक्नोलॉजी
पश्चिम बंगाल
  • इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ अल्टरनेटिव मेडिसिन, कोलकाता
  • इंस्टीट्यूट ऑफ अल्टरनेटिव मेडिसिन एंड रिसर्च, कोलकाता
कर्नाटक
  • बाड़ागन्वी सरकार वर्ल्ड ओपन यूनिवर्सिटी एजुकेशन सोसाइटी
  • बेलगाम सेंट जॉन्स यूनिवर्सिटी
ये भी पढ़ें : मोदी सरकार की इन कोशिशों से इंजीनियरिंग में हर दूसरे छात्र को मिलने लगा रोजगार

महाराष्ट्र
  • राजा अरेबिक यूनिवर्सिटी, नागपुर
पुड्डुचेरी
  • श्री बोधी एकेडमी ऑफ हायर एजुकेशन
दाखिला लेने से पहले अभ्यर्थी इन यूनिवर्सिटीज से सावधान जरूर रहें। कहीं भी दाखिला लेने से पहले वहां की मान्यता की जांच पड़ताल भी करें। ताकि आपका भविष्य खराब न हो।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें