देश में हर तरफ दाखिलों का मौसम चल रहा है। कई जगहों पर दाखिले की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, तो कुछ में अब भी जारी है। इस बीच छात्रों के लिए बड़ी खबर आई है। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने देश के 23 विश्वविद्यालयों को फर्जी बताया है। अगर आप इनमें से किसी में दाखिला ले चुके हैं, या लेने जा रहे हैं, तो सावधान हो जाएं।
यूजीसी ने मंगलवार, 23 जुलाई 2019 को यह सूची जारी की है। इसके अनुसार, देश में सबसे ज्यादा फर्जी विश्वविद्यालय उत्तर प्रदेश में संचालित किए जा रहे हैं। दूसरे स्थान पर दिल्ली है। इन दोनों के अलावा भी कई राज्यों में फर्जी विश्वविद्यालय संचालित हो रहे हैं। यूजीसी द्वारा जारी राज्यवार इन विश्वविद्यालयों की पूरी सूची आप आगे देख सकते हैं।