फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UGC NET 2021: 20 नवंबर से शुरू होगी परीक्षा, जानिए कब होगी किस विषय की परीक्षा

Tue, 16 Nov 2021 03:24 PM IST
वर्तिका तोलानी एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

UGC NET 2021: यूजीसी-राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (नेट) 20, 21, 22, 24, 25, 26, 29, 30 नवंबर और दिसंबर 1, 3, 4, 5 को आयोजित किया जाएगा। एनटीए ने 20-21 नवंबर को होने वाली परीक्षाओं के लिए यूजीसी नेट 2021 के एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
UGC NET JRF - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UGC NET 2021: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) ने यूजीसी-राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (नेट) दिसंबर 2020 और जून 2021 चक्रों का विस्तृत परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। सभी उम्मीदवार एनटीए यूजीसी नेट की आधिकारिक वेबसाइट (ugcnet.nta.nic.in) पर जाकर यूजीसी नेट दिसंबर 2020 और जून 2021 साइकिल की तारीख, विषय और शिफ्ट के अनुसार विवरण देख सकते हैं।

विज्ञापन
Trending Videos

शेड्यूल के अनुसार, यूजीसी नेट 20, 21, 22, 24, 25, 26, 29, 30 नवंबर और दिसंबर 1, 3, 4, 5 को आयोजित किया जाएगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा के संबंध में नवीनतम अपडेट के लिए नियमित रूप से एनटीए की वेबसाइट www.nta.ac.in, ugcnet.nta.nic.in देखें।

इस बीच, 20-21 नवंबर को होने वाली परीक्षाओं के लिए यूजीसी नेट 2021 के एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिए गए हैं। अन्य परीक्षा तिथियों के लिए, प्रवेश पत्र जल्द ही उपलब्ध होंगे।

नेट के 7 विषयों यानी बंगाली, कन्नड़, गृह विज्ञान, हिंदी, भूगोल, समाजशास्त्र और संस्कृत के लिए परीक्षा 15 से 23 दिसंबर, 2021 के बीच आयोजित की जाएगी। इनके लिए परीक्षा कार्यक्रम जल्द ही एनटीए की वेबसाइट पर घोषित किया जाएगा।

विज्ञापन

यूजीसी नेट 2021 के बारे में
एजेंसी भारतीय विश्वविद्यालयों और कॉलेजों के लिए सहायक प्रोफेसरशिप, जूनियर रिसर्च फेलोशिप, या दोनों की पात्रता के लिए भारतीय नागरिकों की पात्रता निर्धारित करने के लिए विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) की ओर से राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (एनईटी) आयोजित करती है। इससे पहले, एनटीए ने कोविड -19 संकट के बीच दिसंबर 2020 चक्र (मई 2021) के लिए यूजीसी राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा को स्थगित कर दिया था, इसलिए जून 2021 में यूजीसी नेट में देरी हुई। इसलिए, परीक्षा चक्रों को नियमित करने के लिए, आयोग ने दिसंबर 2020 की यूजीसी नेट और जून 2021 की परीक्षा दोनों को एक साथ मिला दिया है।

अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक कर अधिसूचना पढ़ सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें