रिजल्ट से पहले तैयारी जरूरी
आपको अपना परिणाम देखने में कोई समस्या न हो, इसके लिए आपको अभी से कुछ बातों का ख्याल रखना चाहिए। यूजीसी नेट का रिजल्ट देखने और अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए आपको अपने एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड की आवश्यकता होगी। ऐसे में अभी ये से विवरण तैयार रखें, ताकि रिजल्ट जारी होने पर जल्द से जल्द आप अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकें।
ऐसे जानें अपना एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड
यदि आप अपना पासवर्ड या एप्लीकेशन नंबर भूल गए हैं, तो उसे रिकवर कर लें और नया पासवर्ड जनरेट कर लें। दोनों को जानने का तरीका यहां बताया गया है:
- यदि आप अपना एप्लीकेशन नंबर भूल गए हैं, तो लॉगिन पेज पर Forgot Application Number वाले बटन पर क्लिक करें। अब आपको अपना नाम, ईमेल, मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा और आपका एप्लीकेशन नंबर आपको प्राप्त हो जाएगा।
- यदि पासवर्ड भूल गए हैं, तो लॉगिन पेज पर Forgot Your Password वाले बटन पर क्लिक करें। आप अपना पासवर्ड सिक्योरिटी क्वेश्चन का जवाब देकर या ईमेल पर प्राप्त कर सकते हैं। ईमेल पर पासवर्ड प्राप्त करने के लिए आपको अपना एप्लीकेशन नंबर और ईमेल आईडी दर्ज करनी होगी।
यूजीसी नेट परीक्षा किसलिए?
यूजीसी नेट परीक्षा भारतीय विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में सहायक प्रोफेसर के साथ-साथ 'जूनियर रिसर्च फेलोशिप और सहायक प्रोफेसर' के लिए पात्रता निर्धारित करने के लिए 83 विषयों के लिए आयोजित की जाती है। यूजीसी नेट स्कोर का उपयोग इस वर्ष से पीएचडी कार्यक्रमों में प्रवेश देने के लिए भी किया जाएगा।
यूजीसी नेट जून परीक्षा रद्द कर दी गई थी और अगस्त-सितंबर में फिर से आयोजित की गई थी। उम्मीदवारों द्वारा सामना की गई तकनीकी गड़बड़ियों के कारण कुछ केंद्रों में पुनः परीक्षा भी रद्द कर दी गई थी। पिछले साल के विपरीत, NTA ने परीक्षा OMR-आधारित परीक्षण मोड में आयोजित की थी। हालांकि, पुनः परीक्षा कंप्यूटर-आधारित परीक्षण (CBT) मोड में आयोजित की गई थी।
UCG NET Result Downlaod: ऐसे डाउनलोड कर सकेंगे यूजीसी नेट का रिजल्ट
जारी होने पर उम्मीदवारों को यूजीसी नेट स्कोर कार्ड डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए चरण-दर-चरण निर्देशों का पालन करना होगा:
- यूजीसी नेट की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in. पर जाएं।
- होमपेज पर 'यूजीसी नेट जून परिणाम 2024 की घोषणा' पर क्लिक करें।
- परिणाम लिंक एक नए टैब पर खुलेगा।
- अपना यूजीसी नेट जून आवेदन संख्या, पासवर्ड और सुरक्षा कोड प्रदर्शित अनुसार दर्ज करें।
- यूजीसी नेट स्कोर कार्ड पीडीएफ खुल जाएगा।
- स्कोर कार्ड पर दी गई योग्यता स्थिति और अन्य विवरण की जांच करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए परिणाम/स्कोरकार्ड डाउनलोड करें।