फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UGC NET June 2026: यूजीसी नेट जून के लिए आवेदन का एक और मौका, अंतिम तिथि आगे बढ़ी; इस दिन से पहले करें पंजीकरण

Wed, 20 May 2026 06:10 PM IST
Akash Kumar एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

UGC NET June 2026 Last Date Extended: एनटीए ने यूजीसी नेट के लिए आवेदन से चूके अभ्यर्थियों को राहत देते हुए अंतिम तिथि को आगे बढ़ा दिया है। अभ्यर्थियों को अब 23 मई तक का समय दिया गया है।
 
विज्ञापन
UGC NET June 2026 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UGC NET June 2026 Registration Last Date: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने यूजीसी नेट जून 2026 के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि को आगे बढ़ाया है। जो भी अभ्यर्थी आवेदन नहीं कर पाए थे, अब उनके पास 23 मई तक का समय है। एनटीए ने आवेदन करने की अंतिम तिथि 23 मई सुबह 10 बजे तक बढ़ा दी है।

विज्ञापन

 

नोट करें नया शेड्यूल

उम्मीदवारों की ओर से लगातार मिल रहे अनुरोधों के बाद एजेंसी ने यह फैसला लिया है। अब अभ्यर्थी 23 मई 2026 तक आवेदन कर सकेंगे। एनटीए ने जारी नोटिस में बताया कि पहले आवेदन की अंतिम तिथि 20 मई 2026 रात 11:50 बजे तक थी, जिसे बढ़ाकर 23 मई 2026 सुबह 10 बजे तक कर दिया गया है। वहीं परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि भी 23 मई 2026 रात 11:50 बजे तक बढ़ा दी गई है।

इसके अलावा, आवेदन फॉर्म में सुधार की नई तारीखें भी जारी की गई हैं। अब उम्मीदवार 25 मई से 27 मई 2026 रात 11:50 बजे तक अपने आवेदन पत्र में संशोधन कर सकेंगे।
 
इवेंट पुरानी तारीख नई तारीख
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 20 मई 2026 23 मई 2026 (सुबह 10 बजे तक)
फीस जमा करने की अंतिम तिथि 20 मई 2026 23 मई 2026 (रात 11:50 बजे तक)
करेक्शन विंडो 22 से 24 मई 2026 25 से 27 मई 2026
 
यूजीसी नेट जून 2026 परीक्षा जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF), असिस्टेंट प्रोफेसर नियुक्ति और पीएचडी प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है। यह परीक्षा देशभर के विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में दाखिले एवं भर्ती के लिए महत्वपूर्ण मानी जाती है।
 
विज्ञापन

अंतिम तिथि का न करें इंतजार, अभी करें आवेदन

एनटीए ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे अंतिम समय की परेशानी से बचने के लिए जल्द से जल्द आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें। आवेदन और अपडेट से जुड़ी जानकारी के लिए उम्मीदवार ugcnet.nta.nic.in और nta.ac.in वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

अगर किसी उम्मीदवार को आवेदन करने में परेशानी आती है, तो वे एनटीए हेल्पलाइन नंबर 011-40759000/011-69227700 या ईमेल ugcnet@nta.ac.in पर संपर्क कर सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें