UGC NET JRF Dec 2022 Phase-4 Exam Admit Card कब?
यूजीसी नेट जेआरएफ चौथे चरण की प्रवेश परीक्षा 11 और 12 मार्च को दो पारियों में आयोजित की जाएगी। प्रवेश-पत्र जारी होने के बाद अपना एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in के माध्यम से डाउनलोड कर सकेंगे। इसके लिए उम्मीदवारों को अपने आवेदन संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करना होगा।
UGC NET JRF Dec 2022 Phase-3 आखिरी परीक्षा आज
इस बीच, राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी की तरफ से तीन, चार, पांच और छह मार्च, 2023 को आठ विषयों के लिए UGC NET दिसंबर 2022 के तीसरे चरण की परीक्षा आयोजित की जा रही है। UGC NET 2023 के चौथे चरण की परीक्षा के लिए जारी प्रवेश पत्र में उम्मीदवार का नाम, पिता का नाम, परीक्षा का दिन और तिथि, आवेदन संख्या, फोटोग्राफ और हस्ताक्षर, जन्म तिथि और परीक्षा के दिन के निर्देश जैसे विवरण शामिल होंगे।किसी भी विसंगति के मामले में उम्मीदवारों को परीक्षा अधिकारियों को 011-40759000 पर सूचित करना चाहिए या ugcnet@nta.ac.in पर लिख सकते हैं।